{"_id":"5b7a339842c792465274a557","slug":"rain-gives-relief-from-humidity-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा संग बारिश ने दी गर्मी और उमस से राहत, यूपी में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा संग बारिश ने दी गर्मी और उमस से राहत, यूपी में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
बारिश में जातीं युवतियां।
- फोटो : amar ujala
सावन के आखिरी सोमवार पर पूरा लखनऊ फिर से तरबतर हो गया। इससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
नवाबी नगरी में पिछले दो दिनों से भारी उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। रविवार को हल्की बूंदाबांदी ने उमस और बढ़ा दी। इसके बाद सोमवार की सुबह बादलों के बीच हुई और आठ बजते-बजते तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।
आधे घंटे की बारिश के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को हुई। बच्चे अपने अभिभावकों संग पेड़ की छांव में पानी से बचते नजर आए।

Trending Videos
फिर सक्रिय होगा मानसून
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने रविवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में सुस्त पड़ी मानसूनी गतिविधियां अब तेजी पकड़ सकती हैं। मानसूनी ट्रफ रेखा फिर से प्रदेश के कुछ स्थानों पर शिफ्ट हो रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव के चलते प्रदेश में कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार से सप्ताह के अंत तक यह जारी रह सकता है।
उधर, बादलों की आवाजाही के बीच प्रदेश में रविवार को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह से शाम तक वाराणसी एपी में 20.2 मिमी, बहराइच में 39.6, इलाहाबाद पीबीओ में 37.9 और आगरा आईएएफ 15 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। इसकी वजह से पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई।