{"_id":"6a9889f2adedf3740f0f6ef8","slug":"rain-causes-power-outage-three-dogs-die-of-electrocution-lucknow-news-c-13-lko1070-1902604-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बारिश ने बुझाई बिजली...करंट से तीन कुत्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बारिश ने बुझाई बिजली...करंट से तीन कुत्तों की मौत
विज्ञापन
करंट से मरे कुत्ते।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। दुबग्गा के बसंतकुंज उपकेंद्र क्षेत्र में लालाबाग, रमना, भूहर, भमरौली, दौलतखेड़ा, मुर्दापुर, फरीदीपुर और बेगरिया समेत कई इलाकों की बिजली पांच घंटे से अधिक समय तक बारिश ने गुल कर दी। उधर , फरीदीपुर में पंडित चक्की के पास रखे 630 केवीए के चार ट्रांसफार्मरों की खुली लीड और घेराबंदी के लिए लगाई गई लोहे की जाली में करंट उतरने से तीन कुत्तों की मौत हो गई। विश्व हिंदू महासंघ के लखनऊ मंडल प्रभारी अनिल गुप्ता ने ठाकुरगंज थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। लखनऊ के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा से भी शिकायत की गई।
मोहनलालगंज में आधी रात तक अंधेरा
मोहनलालगंज क्षेत्र में मंगलवार आधी रात तक अंधेरा रहा। इससे औद्योगिक इकाइयों की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। दोपहर में गुल हुई बिजली आधी रात तक नहीं आ सकी। उधर, सिसेंडी धनुआसांड फत्तेखेड़ा और उतरेठिया की भी बिजली प्रभावित रही। जेई विजय कुमार शर्मा ने बताया कि लाइनों में खराबी से बिजली संकट उत्पन्न हुआ था।