{"_id":"616bea2f14fb07067c66c69b","slug":"rain-before-cm-yogi-adityanath-s-programme-in-shravasti","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम से पहले तेज हवाओं के साथ बारिश, अफरातफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम से पहले तेज हवाओं के साथ बारिश, अफरातफरी मची
Sun, 17 Oct 2021 04:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Oct 2021 04:46 PM IST
सार
श्रावस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से पहले तेज हवाओं के साथ बारिश होने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
आयोजन स्थल पर मौजूद लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल पर तेज हवा के साथ हुई बरसात से अफरातफरी मच गई। टेंट के बाहर बैठे दर्शकों में भगदड़ मच गई तो सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी भी अपने वाहनों में नजर आए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम के ठीक एक घंटा पहले तेज हवाओं के साथ बरसात होने लगी। इस मौके पर होल्डिंग व टेंट का कुछ हिस्सा हवा से उखड़ कर जमीन पर गिर गया। टेंट के बाहर कुर्सियों में बैठे दर्शकों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सभी पानी व तेज हवा से बचने के लिए इधर-उधर भाग कर सुरक्षित स्थानों की तलाश में लग गए। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों में कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति देखी गई।
विज्ञापन
तेज बरसात के कारण पंडाल के बाहर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर खड़े पुलिस वाहनों में सवार होते देखे गए। स्थिति यह रही कि कुछ देर तक मौके पर पुलिस का कोई भी प्रभाव देखने को नहीं मिला। लोग अव्यवस्थित तरीके से टहलते व खुद को पानी से बचाने के लिए इधर उधर दौड़ते नजर आए। बरसात के बाद पुलिसकर्मी पुन: अपनी ड्यूटी स्थल पर पहुंचे।
एलईडी टीवी गिरने से पुलिसकर्मी घायल
कार्यक्रम स्थल पर पंडाल में जगह-जगह एलईडी टीवी लगाई गई थी। तेज हवाओं के कारण एलईडी टीवी अचानक नीचे खड़े एक पुलिसकर्मी पर गिर गई जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिस कर्मी का प्राथमिक उपचार किया।