{"_id":"6785ee4bf99449f58101955e","slug":"railways-has-made-special-arrangements-for-coming-and-going-in-maha-kumbh-2025-special-trains-are-being-run-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने को ही नहीं...आने के लिए भी रेलवे ने की विशेष व्यवस्था, चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने को ही नहीं...आने के लिए भी रेलवे ने की विशेष व्यवस्था, चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें
Tue, 14 Jan 2025 10:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:25 AM IST
सार
Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने को ही नहीं, आने के लिए भी रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे श्रद्धालुओं की वापसी के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई हैं। जो प्रयाग और फाफामऊ से लखनऊ, अयोध्या, जौनपुर के लिए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि मंगलवार को 04223 प्रयाग जंक्शन अयोध्या कैंट स्पेशल प्रयाग जंक्शन से सुबह 11:55 बजे चलकर शाम 5:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन
04271 फाफामऊ जौनपुर स्पेशल फाफामऊ स्टेशन से दोपहर एक बजे चलकर शाम 4:20 बजे जौनपुर स्टेशन पहुंचेगी। 04293 प्रयाग जंक्शन लखनऊ स्पेशल प्रयाग जंक्शन से रात 8:20 बजे चलकर रात दो बजे चारबाग पहुंचेगी।
विज्ञापन
04229 प्रयाग जंक्शन अयोध्या कैंट स्पेशल प्रयाग जं. से रात 9:10 बजे चलकर रात 1:55 बजे अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 04271 फाफामऊ जौनपुर स्पेशल, 04293 प्रयाग लखनऊ स्पेशल, 04229 प्रयाग जंक्शन अयोध्या कैंट स्पेशल चलाकर यात्रियों को राहत दी गई।