फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railwaymen felicitated

Lucknow News: उत्कृष्ट योगदान के लिए चार रेलकर्मी सम्मानित

Mon, 13 Oct 2025 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
railwaymen felicitated

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से सेफ्टी से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए चार रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान सोमवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने प्रदान किया। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी समर्थ गुप्ता की उपस्थित रहे। सम्मानित किए गए रेलकर्मियों में काशी के स्टेशन मास्टर ओमप्रकाश शर्मा, व्यासनगर के गेटमैन कौलेश्वर नाथ, ब्लॉक हट बी के स्टेशन मास्टर सरोज कुमार एवं जौनपुर सिटी के स्टेशन अधीक्षक श्लोक कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर डीआरएम ने कहाकि ऐसे सजग एवं कर्मठ कर्मचारियों की सतर्कता से रेलवे संचालन सुरक्षित और निर्बाध बना रहता है। इन कर्मचारियों को सम्मानित कर हम न केवल उनके योगदान का सम्मान करते हैं, बल्कि समस्त रेल परिवार को संरक्षा के प्रति और अधिक संवेदनशील एवं प्रेरित भी करते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed