फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway to run special trains for pilgrimage

राजधानी एक्सप्रेस की तर्ज पर दौड़ेंगी धार्मिक ट्रेनें

Sat, 09 Aug 2014 11:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Aug 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
railway to run special trains for pilgrimage

हर धर्म के अनुयायियों के लिए एक साथ लंगर की व्यवस्था। सुबह और शाम एक स्थल पर पूजा और प्रार्थना की जगह। भजन कीर्तन के लिए बैठने का भव्य इंतजाम।

विज्ञापन


रेलवे की नई धार्मिक स्थल ट्रेनें इसी तरह की सुविधाओं से लैस होंगी। खास बात यह भी होगी कि धार्मिक ट्रेनों में राजधानी एक्सप्रेस वाली एलएचबी (लिंके हॉफ मैन बुश्क) बोगियां होंगी।

विज्ञापन

धार्मिक ट्रेन में एसी की भी सुविधा

railway to run special trains for pilgrimage

पहली बार स्लीपर के साथ एसी में यात्रा करने वाले यात्री भी धार्मिक ट्रेन में सवार हो सकेंगे। रेलवे धार्मिक ट्रेन में एसी सेकंड और एसी थर्ड की भी बोगियां लगाएगा।

विशेष तरह की इन बोगियों का उत्पादन रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला कर रहा है। रेलवे बोर्ड ने पिछले सप्ताह बैठक कर भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को धार्मिक ट्रेनों को चलाने की तैयारी के आदेश दिए हैं।

हर धार्मिक स्‍थल के लिए स्पेशल ट्रेन

railway to run special trains for pilgrimage

अब तक आईआरसीटीसी धार्मिक ट्रेनों के रूप में हिंदू धर्म के लोगों के लिए दक्षिण भारत और सिख समुदाय के लिए अमृतसर, वैष्णो देवी, स्पेशल ट्रेन चला रहा है।

इसके लिए आईआरसीटीसी को रेलवे से बोगियों का इंतजाम करना पड़ता है। आईआरसीटीसी को एसी बोगियों की कमी के कारण अपनी धार्मिक स्थल विशेष ट्रेन में केवल स्लीपर श्रेणी की बोगियां लगानी पड़ती हैं।

ऐसे में एसी में सफर करने वाले यात्री इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते हैं। अब रेल बजट की धार्मिक ट्रेनों में एसी बोगियां भी होंगी। इस बोगी के यात्री अपनी बोगियों में आराम करेंगे, जबकि भोजन, पूजन और भजन कीर्तन वह लोग सभी यात्रियों के साथ मिलकर करेंगे।

विज्ञापन

सदानंद गौड़ा ने की थी घोषणा

railway to run special trains for pilgrimage

इस बार रेल बजट में रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने विशेष रूप से तैयार की गई धार्मिक ट्रेनों को चलाने की घोषणा की थी। हर धर्म के लिए एक धार्मिक ट्रेन चलेगी, जिसमें उनके आस्था के स्थलों की सैर आईआरसीटीसी कराएगी।

सिख सर्किट, हिंदू सर्किट, मुस्लिम सर्किट, जैन, पारसी और इसाई सर्किट के लिए आईआरसीटीसी इंतजाम करेगा। इन ट्रेनों की खासियत यह होगी कि इसमें हर धर्म के अनुसार उनको पारंपरिक भोजन भी मिलेगा।

धार्मिक ट्रेनों में यात्रा पर कितना खर्च आएगा इस पर अभी मंथन चल रहा है। रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में धार्मिक ट्रेनों की विशेष बोगियां तैयार हो रही हैं। इनमें से एक ट्रेन अयोध्या, वाराणसी, इलाहाबाद होकर दक्षिण भारत की ओर भी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed