मेट्रो की तर्ज पर स्मार्ट और सस्ता होगा रेल का सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो और मुंबई की लोकल ट्रेनों की तर्ज पर अब लखनऊ से रेलयात्री भी स्मार्ट कार्ड से सफर कर सकेंगे। यह स्मार्ट कार्ड रेलवे काउंटरों पर बनाए जाएंगे।
वहीं रेलवे स्मार्ट कार्ड को बढ़ावा देने के लिए मेट्रो की तर्ज पर हर एक कार्ड को रीचार्ज करने पर पांच प्रतिशत का बोनस देगा। यह बोनस टिकट बनवाते समय इस्तेमाल होगा, जिससे यात्रियों की टिकट खरीदने में पांच प्रतिशत की क्रय क्षमता अधिक बढ़ेगी।
यात्री को टिकट खरीदने पर पांच प्रतिशत कम किराया देना होगा। इतना ही नहीं, लखनऊ जंक्शन पर हर एक जनरल टिकट के लिए होने वाली जद्दोजहद को खत्म करने के लिए जून के अंतिम सप्ताह तक छह ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई जाएंगी।
जिससे पैसे डालने पर जनरल टिकट तो मिलेगा ही स्मार्ट कार्ड स्वैप कर भी टिकट पाया जा सकेगा। रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय को इस संबंध में आदेश और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे 26 मई से नौ जून तक देश भर में मनाए जाने वाले रेल यात्री पखवारा में इन एटीवीएम को लगाएगा।
लखनऊ जंक्शन से रोज 12 से 14 हजार जनरल क्लास के टिकट जारी होते हैं। लखनऊ रेल मंडल प्रशासन अपने सबसे अधिक भीड़ वाले लखनऊ जंक्शन पर बुकिंग हॉल में सभी एटीवीएम लगाएगा।
इस तरह मिलेगा टिकट
एटीवीएम के लिए रेलवे दो तरह की सुविधाएं देगा। एक तो स्मार्ट कार्ड और दूसरा यात्रियों को खुद एटीवीएम से टिकट मिलेगा।
स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए रेलवे बुकिंग हॉल में एक स्पेशल काउंटर खोलेगा। यहां यात्री बिना किसी दस्तावेजी प्रक्रिया के अपना स्मार्ट कार्ड बनवा सकेंगे।
स्मार्ट कार्ड से एटीवीएम में स्वैपिंग करने से यात्रियों को उनका जनरल टिकट मिल जाएगा और किराया स्मार्ट कार्ड से काट लिया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया लखनऊ जंक्शन पर अगले महीने छह एटीवीएम लगाने की तैयारी है।
इसके लिए मेट्रो की तर्ज पर क्रेडिट कार्ड को बढ़ावा दिया जाएगा। अभी रेलवे बोर्ड से एटीवीएम की पूरी पॉलिसी नहीं मिली है इसलिए अधिक जानकारी देना मुश्किल है। एटीवीएम लगाने वाली कंपनियों से ही इसके बारे में जल्द ही जानकारी मिलेगी।