{"_id":"667c979b51343956830ecb64","slug":"railway-siding-will-be-built-at-uberni-station-raebareli-news-c-101-1-slko1034-116011-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उबरनी स्टेशन पर बनेगी रेलवे साइडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उबरनी स्टेशन पर बनेगी रेलवे साइडिंग
Thu, 27 Jun 2024 04:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में दरियापुर-डलमऊ रेल खंड स्थित उबरनी स्टेशन पर रेलवे साइडिंग बनाई जाएगी। यहां पर मालगाड़ियों से सामग्री उतारने का काम होगा। अभी तक जिले में तीन प्रमुख साइडिंग हैं। इनमें एक शहर के रेलवे स्टेशन के निकट, दूसरी कुंदनगंज व तीसरी हरचंदपुर स्टेशन पर बनी है। सबसे ज्यादा मालगाड़ियों का ठहराव शहर के निकट रूपामऊ साइडिंग पर होता है।
चौथी साइडिंग उबरनी स्टेशन पर बनने से शहर की रूपामऊ साइडिंग पर भार काफी कम होगा। मंडल रेल प्रबंधन एसएम शर्मा ने बुधवार को उबरनी स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान साइडिंग के लिए बिछाई गई रेल लाइन का मुआयना किया। इससे उम्मीद है कि जल्दी ही साइडिंग का काम पूरा होगा।
डीआरएम ने कई मंडलीय अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन विंडो ट्रेलिंग करते हुए निरीक्षण किया। लखनऊ से उन्नाव, बीघापुर होते हुए जिले मेंं दाखिल हुए। रास्ते में रघुराज सिंह, निहस्था, लालगंज, बहाई, डलमऊ, राधा बालमपुर, उबरनी, सूरजकुंडा, दरियापुर स्टेशनों का मुआयना किया। इसके बाद रायबरेली और बछरावां होते हुए लखनऊ लौट गए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डीआरएम उबरनी स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन से उतरे। स्टेशन की व्यवस्था देखी और साइडिंग के लिए बिछाई गई रेल लाइन का मुआयना किया। डीआरएम के निरीक्षण से माना जा रहा है कि जल्दी ही साइडिंग पर मालगाड़ियों का ठहराव शुरू हो जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने ट्रैक एवं समपार फाटकों की संरक्षा और सुरक्षा को गहनता से परखा।