{"_id":"68ed291ada080326540399f8","slug":"railway-retiring-room-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1427239-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रेलवे रिटायरिंग रूम में चूहे व कॉक्रोचों का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रेलवे रिटायरिंग रूम में चूहे व कॉक्रोचों का आतंक
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री ने मांगा रिफंड, जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रेलवे के रिटायारिंग रूम में चूहे और कॉक्रोचों का आतंक है। परेशान यात्रियों ने रेलवे में शिकायत दर्ज करवाकर रूम का रिफंड मांगा है। साथ ही जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
मुसाफिर अपार सिंघल ने रेल मंत्रालय और रेलमंत्री अश्विनी वैश्णव से सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा की ओर से बताया गया कि उपरोक्त रिटायरिंग रूम की शिकायत लखनऊ मंडल के स्टेशन की नहीं है। वहीं बताया जा रहा है कि शिकायत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन की है। यात्री ने कहाकि उन्हें जानकारी दिए बगैर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। जबकि असल में शिकायत हल ही नहीं हुई। उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि रूम के लिए उनसे किराए के रूप में लिए गए 600 रुपये वापस किए जाएं। इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रेल मंत्रालय से इस मामले में डीआरएम को उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। दूसरी ओर पूरबिया एक्सप्रेस के यात्री अमित राज ने शिकायत कर कहाकि कोच अटेंडेंट ने जनरल टिकट वाले एक यात्री को सीट बेच दी। मामले में टीसी और रेलवे पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। थर्ड एसी कोच बी-3 की सीट नंबर 34 को बेचने का आरोप लगाया गया है।