फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway released 65 lakh for oxygen generator plant in indoor hospital

लखनऊ में रेलवे के इंडोर अस्पताल में रोज तैयार होगी 1000 लीटर ऑक्सीजन

Tue, 04 May 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
railway released 65 lakh for oxygen generator plant in indoor hospital
लखनऊ। उत्तर रेलवे के इंडोर अस्पताल में मरीजों को जल्द ही ऑक्सीजन की किल्लत से छुटकारा मिल जाएगा। अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए वाराणसी व दिल्ली पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। अस्पताल में 60 लाख से ऑक्सीजन जेनरेटर लगाया जा रहा है। इसका टेंडर भी हो गया है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। अस्पताल के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आलमबाग स्थित इंडोर अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है, लेकिन दूसरे अस्पतालों की तरहा यहां भी ऑक्सीजन का संकट है। यहां रोजाना 45 ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। इसकी पूर्ति के लिए वाराणसी व दिल्ली से मदद ली जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने बताया कि इस समस्या को देखते हुए इंडोर अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेटर लगवाया जा रहा है। इसके लिए कंपनी को ठेका दे दिया गया है। 60 लाख रुपये से इसे लगाया जाएगा। इसके लग जाने से रोजाना एक हजार लीटर ऑक्सीजन पैदा होगी, जिससे अस्पताल के 50 बेड पर हमेशा ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगी। यह काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वेंटिलेटर की सुविधा भी मिलेगी
इंडोर अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेटर लग जाने के बाद मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा भी मिलेगी। डीआरएम ने बताया कि वेंटिलेटर खरीदने में दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें ऑपरेट करने के लिए प्रशिक्षित टीम चाहिए। उसका इंतजाम होते ही वेंटिलेटर खरीद लिए जाएंगे। यह काम जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदे जाएंगे 75 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
कैंट विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने इंडोर अस्पताल में ऑक्सीजन संकट दूर करने के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये दिए हैं। इस धनराशि से 75 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे जाएंगे। कैंट विधायक इससे पहले छावनी के कोविड अस्पताल को भी अपनी निधि से 25 लाख रुपये दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed