फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway: Rae Bareli-Lucknow railway route was stuck for hours, passengers expressed objection over Vande Bhara

रेलवे: घंटों थमा रहा रायबरेली-लखनऊ रेल मार्ग, तीन घंटे वंदेभारत के खड़ी होने पर यात्रियों ने जताई आपत्ति

Sun, 17 Nov 2024 11:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 17 Nov 2024 11:16 PM IST
सार

Raebareli-Lucknow rail route:रायबरेली-लखनऊ रेलवे रूट रविवार को बारह घंटे बंद रहा। इससे कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। कुछ ट्रेनों को बदले हुए रास्तों से भेजा गया। 

विज्ञापन
Railway: Rae Bareli-Lucknow railway route was stuck for hours, passengers expressed objection over Vande Bhara
रायबरेली में तीन घंटे खड़ी रही वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 बछरावां और श्रीराज नगर  में अंडरपास निर्माण के चलते रविवार को ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। छह ट्रेनों को डायवर्ट किया गया तो वहीं शाम को तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात 9:17 मिनट पर रेल यातायात बहाल किया गया। करीब 12 घंटे तक रायबरेली-लखनऊ रेल रूट ठप रहा।

विज्ञापन


सवा तीन घंटे रायबरेली में खड़ी रही वंदे भारत
बछरावां और श्रीराज नगर के बीच अंडरपास निर्माण से आई दिक्कत ने ट्रेनों की रफ्तार में ब्रेक लगा दिया। वंदे भारत जिले में सवा तीन घंटे खड़ी रही। इस कारण यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ट्रेन रात 9:17 बजे रायबरेली से लखनऊ के लिए रवाना हुई। वंदेभारत रायबरेली स्टेशन पर शाम 6:01 बजे आई। बछरावां और श्रीराज के बीच अंडरपास निर्माण के चलते पटरी बिछाने का काम पूरा नहीं हो सका। इससे वंदेभारत ट्रेन को रायबरेली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेन रायबरेली स्टेशन पर 7:43 बजे तक खड़ी रही। इसके बाद वह आगे बढ़ी और बछरावां से पहले कुंदनगंज पर रोक दी गई। उधर रेलवे ट्रैक बिछाने का काम तेजी से किया गया और रात 9:17 बजे वंदेभारत बछरावां से लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


पांच बजे खत्म होना था काम 

Railway: Rae Bareli-Lucknow railway route was stuck for hours, passengers expressed objection over Vande Bhara
रायबरेली रूट की कई ट्रेनें रहीं प्रभावित। - फोटो : अमर उजाला।

अंडरपास के निर्माण कार्य को लेकर सुबह 9 बजे से काम शुरू हुआ था। वहीं शाम पांच बजे काम खत्म होना था, लेकिन नीमटीकर अंडरपास के करीब सीपेज की समस्या रही। पानी के रिसाव के कारण ट्रैक के नीचे बॉक्स रखने में मुश्किलें आईं, जिससे काम प्रभावित हुआ और इसी के चलते देरी वंदे भारत, प्रयागराज इंटरसिटी, प्रतापगढ़ इंटरसिटी और पद्मावत के पहिए रुक गए। वंदेभारत सवा तीन घंटे रायबरेली से आगे नहीं बढ़ सकी तो प्रयागराज इंटरसिटी तीन घंटे, पद्मावत दो घंटे तक रुकी रही। रात 9:17 बजे रेल यातायात बहाल किया गया। जब ट्रैक बिछाने का काम पूरा हुआ तो सबसे पहले वंदे भारत को रवाना किया गया। इसके बाद 9:40 बजे पद्मावत रवाना हुई। बछरावां रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि यातायात 9:17 पर बहाल कराया गया है पहली ट्रेन वंदे भारत जो काफी देर से खड़ी हुई थी उसे निकाला गया।

बदले रूट से चली वंदेभारत सहित कई ट्रेनें, हुईं लेट
 उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में उतरेटिया से रायबरेली के बीच मेंटीनेंस कार्यों के चलते रविवार को ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इससे 12876 नीलांचल एक्सप्रेस रास्ते में एक घंटे रोककर चलाया गया। गाड़ी संख्या 15210 देहरादून वाराणसी जनता एक्सप्रेस एक्सप्रेस, 22549 वंदे भारत एक्सप्रेस एवं 04256 लखनऊ प्रयागराज पैसेंजर परिवर्तित मार्ग लखनऊ, उतरेटिया, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन के रास्ते चलाया गया। इससे ट्रेनें एक से तीन घंटे तक देरी की शिकार हो गईं। रायबरेली रूट पर ब्लॉक फेल हो गया। इसके चलते प्रयागराज लखनऊ वंदे भारत, नीलांचल एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस पद्मावत एक्सप्रेस गंगा गोमती एक्सप्रेस प्रतापगढ़ इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें तीन से चार घंटे तक लेट हो गई। ब्लॉक को शाम 5:25 बजे खत्म होना था, जो 4 घंटे डिले हो गया। वंदेभारत एक्सप्रेस को रायबरेली स्टेशन पर रोके जाने पर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर आपत्ति भी दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed