फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway prepared a double decker train

एक्सीडेंट होने पर भी नहीं पलटेगी ये ट्रेन

Thu, 15 May 2014 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 15 May 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
railway prepared a double decker train
110 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से दौड़ने वाली डबल डेकर ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर पलटने का भय नहीं होगा।
विज्ञापन


इसकी सभी बोगियां सेंट्रल बफर कपलर (सीबीसी) से आपस में मजबूती से जुड़ी होगी।

रेलवे ने ही डबल डेकर के सीबीसी का डिजाइन तैयार किया है। पहला सीबीसी कपलर वाला डबल डेकर की 12 बोगियों का रैक रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने पूर्वोत्तर रेलवे को आवंटित किया है।

इस ट्रेन में 1300 यात्री सुरक्षा के साथ अपना सफर कर सकेंगे। दरअसल, रेलवे दो साल पहले तक सेंट्रल बफर कपलर तकनीक मालगाड़ियों में इस्तेमाल करता था।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये बोगियों को आपस में इतनी मजबूती से जोड़कर रखती हैं कि दुर्घटना के समय वे एक-दूसरे से अलग नहीं होती।

जुलाई, 2013 में निगोहां स्टेशन के पास हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतरकर सिग्नल पोस्ट और पुलिया से टकरा गई थी, लेकिन सीबीसी होने के कारण वापस आ गई थी।
विज्ञापन


इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया था।

दो साल पहले बिहार में नक्सली हमले के दौरान राजधानी एक्सप्रेस की सात बोगियां पटरी से उतर गई थी। इसमें भी सीबीसी होने की वजह से बोगियां सही सलामत रही।

इसे देखते हुए रेलवे ने लखनऊ मेल और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में भी सीवीसी कपलर लगाए हैं।

हालांकि सीबीसी के कारण ट्रेन के छूटने के समय यात्रियों को झटका महसूस होता है। अब रेलवे डबल डेकर ट्रेनों में भी इसी सीबीसी का प्रयोग करेगा।

और स्पीड बढ़ने की संभावना

रेलवे ने डबल डेकर ट्रेनों की गति सीमा अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटा निश्चित की है।

ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में आगरा-झांसी रेलखंड को छोड़कर कहीं भी 150 किलोमीटर प्रति घंटे की क्षमता से ट्रेनें चलाने वाली पटरियां नहीं है।

आरडीएसओ ने जुलाई 2012 में आगरा-झांसी के बीच डबल डेकर के एक प्रोटोटाइप कोच को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ाकर उसका ट्रायल किया था।

इस ट्रेन की गति सीमा पटरियों की क्षमता के अनुसार और अधिक बढ़ाई जाएंगी। इसी के मद्देनजर रेलवे ने सेंट्रल बफर कपलर का डिजाइन बनाया है।

सीबीसी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह बोगियों के पहियों के ऊपरी हिस्सों में नहीं बल्कि निचले हिस्सों में लगेंगे। ऐसे में कपलिंग के खुलने की संभावना भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed