फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway preparations incomplete at Magh fair, passengers will be worried

माघ मेले में रेलवे की तैयारी अधूरी, परेशान होंगे यात्री

Mon, 28 Dec 2020 10:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Dec 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Railway preparations incomplete at Magh fair, passengers will be worried
- फोटो : prayagraj
अगले महीने प्रयाग में होने वाले माघ मेले में रेलवे की तैयारियां 14 दिन के मंथन के बाद भी शून्य हैं। ऐसे में यात्रियों का परेशान होना तय माना जा रहा है। उत्तर व उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से भले ही लंबे रूट की गाड़ियां शुरू कर दी गई हों, लेकिन रेलवे बोर्ड अभी तक ये फैसला नहीं कर पाया कि अगले महीने माघ मेले के लिए रिजर्वेशन वाली ट्रेनों को चलाए या फिर अनारक्षित श्रेणी वाली पैसेंजर ट्रेनों को।
विज्ञापन


बोर्ड में लखनऊ रेल मंडल का प्रयागराज के लिए ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव पड़ा हुआ है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से गत 14 दिसंबर को गंगा गोमती एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी, बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस, मनकापुर-प्रयाग सरयू एक्सप्रेस, प्रयाग-बस्ती एक्सप्रेस, प्रयाग-उन्नाव-कानपुर पैसेंजर, प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर का प्रस्ताव भेजा गया था। इन्हें 12 जनवरी से चलाने की तैयारी है। लेकिन इनमें से ज्यादातर में सेकंड सिटिंग क्लास की बोगियां लगती हैं। ऐसे में उत्तर रेलवे जनरल टिकट बेचने से बचने के लिए इनकी जगह रिजर्वेशन वाली गाड़ियों को चलाने पर मंथन कर रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed