फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway pensioners

Lucknow News: 48 रेलवे पेंशनधारकों ने बनवाए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

Thu, 13 Nov 2025 09:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
railway pensioners

विज्ञापन
चारबाग स्थित उत्तर रेलवे रोलिंग स्टॉक कार्यशाला में लगा शिविर
17 व 18 को पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनरों के लिए लगवाएगा शिविर
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रेलवे पेंशनधारकों की सुविधा के लिए चारबाग स्थित रोलिंग स्टॉक कार्यशाला में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविर आयोजित किया गया। जहां 48 रेलवे पेंशनधारकों के डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनाए गए।
उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय राजधानी में हैं। इसके अतिरिक्त अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन(आरडीएसओ), भारतीय रेलवे परिवहन एवं प्रबंधन संस्थान(इरिटम), बाबू जगजीवन राम आरपीएफ अकादमी, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) भी लखनऊ में है। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 32 हजार से अधिक रेलकर्मी हैं। पेंशनर्स की बात की जाए तो इनकी संख्या पांच हजार से अधिक होगी। ऐसे में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के लिए उत्तर रेलवे की रोलिंग स्टॉक कार्यशाला चारबाग में शिविर लगाया गया है। चीफ ऑफिस सुपरिंटेंडेंट(सेटेलमेंट) स्वगता डे ने बताया कि शिविर पहली नवम्बर से शुरू हुआ है, जो 30 तक चलेगा। यह शिविर कार्यशाला परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के मुख्य हॉल में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शिविर में 48 रेलकर्मियों ने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवाया। इस शिविर में पेंशनधारकों को फेस अथॉंटिकेशन टेक्नोलॉजी से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पेंशन बनवाने के लिए लाएं ये दस्तावेज
स्वागता डे ने बताया कि पेंशनधारकों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश(पीपीओ), पंजीकृत मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 व 18 को लगेगा शिविर
दूसरी ओर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से 17 व 18 नवंबर को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में एवं बादशाहनगर स्टेशन परिसर में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के लिए शिविर लगाया जाएगा। सहायक कार्मिक अधिकारी की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन को इस बाबत पत्र भी भेजा गया है, ताकि पेंशनधारकों को दिक्कतें न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed