फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway officer case on unknown in murder of wife and son, accused teenager stayed at home with father overnight

रेलवे अफसर ने पत्नी-बेटे की हत्या में अज्ञात पर किया केस, आरोपी किशोरी रातभर पिता के साथ घर पर ही रही

Sun, 30 Aug 2020 09:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 30 Aug 2020 09:17 PM IST
सार

गौतमपल्ली स्थित आवास पर अवसादग्रस्त नाबालिग बेटी ने शनिवार दोपहर मारी थी दोनों को गोली, पुलिस की निगरानी में आरोपी किशोरी रातभर पिता और परिवारीजनों के साथ अपने घर पर ही रही, आरोपी बच्ची का कराया जा रहा मेडिकल

विज्ञापन
Railway officer case on unknown in murder of wife and son, accused teenager stayed at home with father overnight
अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक सूचना राजेश दत्त बाजपेई ने पत्नी मालिनी और बेटे सर्वदत्त की हत्या के मामले में शनिवार देर रात गौतमपल्ली थाना में अज्ञात बदमाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस पहले ही इस दोहरे हत्याकांड में रेलवे अफसर की 14 साल की अवसादग्रस्त बेटी का हाथ बताते हुए उसे अभिरक्षा में ले चुकी है। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय का कहना है कि बच्ची को सारी रात पुलिस की निगरानी में उसके ही घर पर पिता व अन्य परिजनों के साथ रखा गया है। रविवार शाम आरोपी बच्ची की मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए उसका मेडिकल कराया गया। डॉक्टर की सलाह के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी बच्ची को मेडिकल जांच के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को जेजे बोर्ड में पेशी होगी।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि रेलवे अधिकारी राजेश दत्त बाजपेई ने शनिवार रात अज्ञात बदमाशों पर पत्नी और बेटे की हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी थी, जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जिन तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा किया है, उसमें रेलवे अधिकारी की एफआईआर को शामिल करके कानूनी विशेषज्ञों से राय-मश्विरा किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस आरोपी बच्ची पर कार्रवाई के मामले में जुवेनाइल कानून के विशेषज्ञों से विधिक राय ले रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बच्ची की मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। पहले उसकी दिमागी हालत की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद चिकित्सकों से सलाह लेकर यह निर्णय लिया जाएगा कि बच्ची को कहां भेजना है। अगर चिकित्सक उसे भर्ती कराने को कहेंगे तो पुलिस की सुरक्षा में उसे अस्पताल में रखा जाएगा। मानसिक हालत ठीक पाए जाने पर ही पुलिस उसे बाल संरक्षण गृह भेजेगी। पुलिस आयुक्त ने यह भी कहा कि रेलवे बोर्ड के अधिकारी के कुछ करीबी बच्ची को किसी परिवारीजन की सुपुर्दगी में देने की बात भी कर रहे थे। इसके लिए जिला प्रोबेशन अधिकारियों और कानून के जानकारों से राय ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह थी घटना
गौतमपल्ली के विवेकानंद मार्ग स्थित बंगला नंबर एक में शनिवार दोपहर रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक सूचना राजेश दत्त बाजपेई की पत्नी मालिनी (48) और बेटे सर्वदत्त की सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजेश दत्त बाजपेई दिल्ली में तैनात हैं और वहीं रहते हैं। यहां आवास पर मालिनी और सर्वदत्त के अलावा 14 साल की बेटी थी। वारदात की जानकारी पाकर आए पुलिस अधिकारियों ने चार घंटे की पड़ताल के बाद राजेश दत्त बाजपेई की बेटी को दोषी पाया। पुलिस आयुक्त के मुताबिक बच्ची राष्ट्रीय स्तर की शूटर है और चार साल से अवसाद की शिकार है। अवसाद के चलते ही उसने दोपहर को 12 से दो बजे के बीच किसी वक्त पिता की लाइसेंसी .22 बोर की पिस्टल से मां और भाई को गोली मार दी थी। उसने खुद भी अपने दोनों हाथों में ब्लेड से कई कट मारकर लहूलुहान कर लिया था। बच्ची ने पूछताछ में दोनों को गोली मारने की बात कुबूल करते हुए पिस्टल बरामद करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed