फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway minister suresh prabhu addresses an exibition.

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे को विश्वस्तरीय बनाने के लिए मांगी मदद

Fri, 02 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
railway minister suresh prabhu addresses an exibition.
रेल मंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : amar ujala

अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ) के परिसर में बृहस्पतिवार से तीन दिनी इनोरेल इंडिया प्रदर्शनी शुरू हुई। इस मौके पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदर्शनी में आए लोगों को संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारतीय रेल ने एक वेबसाइट बनाई है, इस पर जनता रेलवे के संबंध में अपने सुझाव दे सकती है। इसी तरह आरडीएसओ को भी आम लोगों के विचार आमंत्रित करने चाहिए।
विज्ञापन


इसके अलावा आरडीएसओ नई तकनीक उपलब्ध कराकर भारतीय रेलवे को विश्वस्तरीय बनाने में सहयोग करे, जिससे यात्रियों को ट्रेनों में सुरक्षित व आरामदायक सफर मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जापान के परिवहन समेत कई और विभागों के उप मंत्री हिरोशी ताब्ता ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें भारत, जापान, जर्मनी, अमेरिका, इटली, आस्ट्रिया, चीन, फ्रांस, कोरिया, रूस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, ताइवान, यूक्रेन समेत 15 देशों की लगभग 200 कंपनियों साधारण, बुलेट व हाईस्पीड ट्रेन से जुड़ी नवीनतम उत्पादों व उपकरणों और नई खोजों व प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन कर रही हैं।

आरडीएसओ व जापान सरकार मिलकर कर रही आयोजन

railway minister suresh prabhu addresses an exibition.

ताब्ता ने आरडीएसओ के डीजी पीके श्रीवास्तव संग प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ताब्ता ने जापान पैवेलियन एवं भारतीय कंपनियों की गैलरी में जाकर उपकरणों पर चर्चा भी की। आरडीएसओ और जापान सरकार मिलकर प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है।

भारत में जापान के एंबेसडर केंजी हिरामात्सु ने कहा कि भारतीय रेल में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। जापान भारत को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के साथ ही मिलकर काम भी कर रहा है।

इसकी मिसाल अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन के लिए चल रहा काम है। सीआईआईके चेयरमैन दीप कपूरिया ने कहा कि ‘इनोरेल इंडिया’ व्यापार मेले और व्यापारिक विचारों के आदान-प्रदान का एक बेहतर तालमेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed