फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway minister piyush goal in lucknow.

रेल मंत्री ने यूपी को दी चार हजार करोड़ की सौगात, 9500 पदों पर भर्तियां जल्द

Mon, 19 Mar 2018 02:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Mar 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
railway minister piyush goal in lucknow.
रेल मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : amar ujala

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यूपी में रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं को शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा है कि रेल मंत्रालय यात्रियों की सुविधा को बेहतर करने के साथ ही रेलवे में लोगों के लिए नौकरी के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है। पहली बार एक साथ 90 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जा चुकी है और जल्द ही आरपीएफ में 9500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें 50 प्रतिशत पद महिलाओं के आरिक्षत रहेंगे।

विज्ञापन


राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेडियम में रेलवे की करीब 4 हजार करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन के मौके पर गोयल लोगों को संबोधित कर रहे थे। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा आयोजित संयुक्त कार्यक्रम में रेल मंत्री ने कहा कि रेल मंत्रालय रेल सुविधाओं के साथ ही नव युवकों को नौकरी देने के उद्देश्य से काम कर रहा है।
विज्ञापन


गृह मंत्री व स्थानीय सांसद राजनाथ की मौजूदगी में गोयल ने कहा कि राजनाथ सिंह के दिशा-निर्देश में रेलवे के जिन परियोजनाओं को नवसंवत्सर पर शुरू किया जा रहा है, उससे यूपी के विकास को नया आयाम मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास को गति देने के लिए रेलवे द्वारा पिछले चार साल में हर साल 7865 करोड़ का बजट दिया गया। उन्होंने कहा, हाल में ही हुए इन्वेस्टर्स समिट में किए गए वादे के मुताबिक गोरखपुर में नया इलेक्ट्रिक शीट बनाने की फैक्ट्री और रायबरेली में विश्व की सबसे बड़ी कोच फैक्ट्री बनेगी। दोनों फैक्ट्रियों में हजारों लोगों को नौकरी मिलेगी।

'रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री में अब तक 700 कोच बनाए गए हैं'

railway minister piyush goal in lucknow.

गोयल ने 2007 में शुरू की गई रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री की दुर्दशा के लिए पूर्ववर्ती सरकार को दोषी बताते हुए कहा कि 2014 तक एक भी कोच इस फैक्ट्री में तैयार नहीं किया गया था। केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से अब तक 700 कोच बनाए गए हैं। अब सरकार ने इस कोच फैक्ट्री की क्षमता बढ़ाते हुए हर साल 3000 कोच बनाने का लक्ष्य तय किया है। इससे पहले राजनाथ के पहुंचने पर गोयल ने उन्हें पुस्तक भेंट करके स्वागत किया।

हर ट्रेन व स्टेशन पर मिलेगी तेज वाईफाई की सुविधा
रेल मंत्री ने कहा कि देश में रोजाना करीब 12000 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए सभी ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला किया गया है। इसी तरह सभी ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को तेज मुफ्त वाईफाई की सुविधा मुहैया कराने पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed