{"_id":"649c32322ce19000680cadeb","slug":"railway-launch-new-app-for-electric-problem-in-railway-coach-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक हुआ रेलवे: ट्रेन के कोच का पंखा, लाइट और एसी ठीक कराएगी यह एप, यात्री दर्ज कर सकते हैं शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक हुआ रेलवे: ट्रेन के कोच का पंखा, लाइट और एसी ठीक कराएगी यह एप, यात्री दर्ज कर सकते हैं शिकायत
Wed, 28 Jun 2023 06:49 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 28 Jun 2023 06:49 PM IST
सार
रेलवे की नई एप आपको ट्रेन की लोकेशन तो बताएगी ही साथ ही ट्रेन और रेलवे स्टेशन में बिजली उपकरणों की समस्याएं भी दर्ज करने का काम भी करेगी।
विज्ञापन
The new AC 3-tier
- फोटो : Special Arrangement
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे बोर्ड की ओर से यात्रियों के लिए बिजली की शिकायतों के लिए नया एप बनाया गया है। रेल बिजली समाधान एप पर ट्रेन व स्टेशन पर बिजली से सम्बंधित शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है, जिसमें यात्रियों को सम्बंधित अफसर का नंबर व कराए गए कार्य की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड की डायरेक्टर, इंजीनियरिंग निशा मनोहर पाटिल ने बताया कि सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों से इतर रेलकर्मियों व यात्रियों के लिए रेलवे बिजली समाधान एप बनाया गया है। इस एप की खास बात यह है कि इस पर बिजली से सम्बंधित शिकायतों को दर्ज कराया जा सकेगा। यह कार्य रेलकर्मी व यात्री, दोनों दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूजर को सम्बंधित अधिकारी का नंबर भी दिया जाएगा तथा उसे यह भी बताया जाएगा कि उपरोक्ता शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है्? इस रेल बिजली समाधान एप पर बिजली आपूर्ति, पीआरएस व यूटीएस के यूपीएस, एस्केलेटर, पंखे, लाइट, लिफ्ट की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि यह एप कितना कारगर साबित होता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में रेलवे की कारगुजारियां जगजाहिर हैं। सवाल यह भी है कि यात्री सूचनाएं तो दर्ज करा देंगे लेकिन उनका निस्तारण किस गति से होगा? संबंधित व्यक्ति को यह सूचनाएं कब और कितनी देर में पहुंच पाएंगी।