फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway is not refunding whole money after cancellation of train

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! टिकट रिफंड के नाम पर रेलवे में हो रहा ये खेल

Tue, 03 Apr 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Apr 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
railway is not refunding whole money after cancellation of train
डेमो - फोटो : डेंमो
लखनऊ में रेलवे की गलतियों का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। एक ओर रेलवे ने गोमती एक्सप्रेस का संचालन 27 अप्रैैल तक कैंसिल कर रखा है, वहीं दूसरी ओर टिकट रिफंड पर निरस्तीकरण के नाम पर रेलवे 60 से 120 रुपये काट रहा है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत डीआरएम कार्यालय में यात्रियों ने दर्ज कराई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे जब भी कोई ट्रेन निरस्त करता है तो उसमें टिकट कराने वाले यात्रियों को आरक्षण की पूरी रकम लौटाई जाती है।
विज्ञापन


पर गोमती एक्सप्रेस के मामले में ऐसा नहीं हो रहा है। रेलवे ने गोमती एक्सप्रेस को निरस्त किया है और टिकट कैंसिल कराने पर यात्रियों के पैसे भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत करने वाले यात्री विवेक ने बताया कि गोमती एक्सप्रेस के सेकंड क्लास सिटिंग में आरक्षण कराया था। टिकट रिफंड के लिए पहुंचे तो रेलवे ने 60 रुपये काट लिए। उन्होंने बताया कि एसी क्लास के पैसेंजरों से 120 रुपये तक काटे जा रहे हैं। ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed