फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway group d exam in lucknow.

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में जुटे हजारों अभ्यर्थी

Sun, 02 Nov 2014 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Nov 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
railway group d exam in lucknow.

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर भर्ती सेल की ग्रुप डी के 1442 पदों के लिए पांच चरणों की लिखित परीक्षा रविवार से होगी।

विज्ञापन


रविवार को शहर के 50 केंद्रों पर होने वाली पहले चरण की लिखित परीक्षा में 1.03 लाख आवेदक शामिल होंगे।

दलालों से बचने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार ने आवेदकों को रेलवे की विजिलेंस हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की है।

रविवार को होने वाली लिखित परीक्षा में ए, बी, टी, क्यू, ओ, एल, एफ, ई अक्षर के नाम वाले आवेदक हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा को कराने के लिए 80 रेलवे अफसरों और 966 तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती की गई है।


परीक्षा में अभ्यर्थियों को 90 मिनट में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न के उत्तर हल करने होंगे।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार ने शनिवार शाम जारी निर्देश में कहा है कि रेलवे में चयन प्रक्रिया इस प्रकार की है कि कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से नौकरी प्राप्त नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


कोई दलाल या विचौलिया नौकरी दिलाने के लिये संपर्क करता है तो इसकी सूचना सतर्कता हेल्पलाइन नंबर 0551-155210 पर दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed