फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway forgot to send holi special train to bihar

रेलवे का कमाल, ट्रेन भेजना ही भूल गया!

Thu, 06 Mar 2014 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Mar 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
railway forgot to send holi special train to bihar

रेलवे स्टाफ पहले दिन ही दरभंगा जाने वाली नई होली स्पेशल ट्रेन को यार्ड से निकालना भूल गया।

विज्ञापन


प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने हंगामा किया तो ट्रेन को प्लेटफार्म पर लाया गया।

शोरगुल और हंगामे के बीच दो घंटे बाद गाड़ी यहां से रवाना भी हो गई लेकिन जल्दबाजी में एसी कोच लगना रह गया।

इस पर यात्रियों ने लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर भी काफी देर हंगामा किया।

रेलवे ने बरेली से दरभंगा 4314 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया था। शेड्यूल के तहत गाड़ी बुधवार सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर रवाना होना थी।

तमाम यात्री टिकट लेकर प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद भी होली स्पेशल के बारे कोई सूचना जारी नहीं हुई तो साढ़े आठ बजे वे इकट्ठे होकर पूछताछ केन्द्र पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

इस पर आरपीएफ बुलाकर जैसे-तैसे यात्रियों को शांत किया गया और फिर घबराए रेल कर्मियों ने तुरत फुरत ट्रेन को यार्ड से निकालकर प्लेटफार्म पर खड़ा किया।

होली स्पेशल में एक एसी कोच भी लगना था लेकिन यात्रियों के हंगामे के बीच रेल कर्मियों ने ट्रेन में एसी कोच की जगह एक स्लीपर बोगी जोड़कर दो घंटे देरी से नौ बजकर 15 मिनट पर रवाना कर दिया।
विज्ञापन


ट्रेन में सवार लखनऊ के कैंट इलाके के एक यात्री एसएन रावत ने फोन पर बताया कि ट्रेन में एसी कोच न मिलने से गुस्साए यात्रियों ने लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर भी हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed