{"_id":"6a6e5ebf4daf50e306046a8a","slug":"railway-employee-hangs-himself-after-an-argument-with-his-girlfriend-over-a-video-call-lucknow-news-c-13-lko1070-1855685-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रेमिका से वीडियो कॉल पर कहासुनी के बाद रेलवे कर्मचारी ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रेमिका से वीडियो कॉल पर कहासुनी के बाद रेलवे कर्मचारी ने लगाया फंदा
Sun, 02 Aug 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। मानकनगर के स्लीपर ग्राउंड शांतिपुरम कॉलोनी निवासी रेलवे अस्पताल कर्मचारी रोहित प्रजापति (28) ने शुक्रवार शाम प्रेमिका से वीडियो कॉल के बाद फंदा लगा लिया। मानकनगर पुलिस ने रोहित का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। रोहित के भाई चिनहट निवासी लकी ने प्रेमिका से पूछताछ की मांग की है।
लकी ने बताया कि पिता राममिलन की मृत्यु के बाद रोहित को मृतक आश्रित कोटे से रेलवे अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी मिली थी। रोहित का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे रोहित प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। रोहित ने फंदा लगाने की बात कही और कॉल काट दी। प्रेमिका ने एक परिचित को रोहित के कमरे पर भेजा, जिसने उन्हें पंखे से लटका पाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर रोहित को फंदे से नीचे उतारा और रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लकी ने पुलिस से विवाद का कारण जानने के लिए पूछताछ की मांग की है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि घरवालों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। फिलहाल रोहित के मोबाइल की जांच की जा रही है।