{"_id":"6750abf639be702744007cf6","slug":"railneer-worth-rs-15-sold-for-rs-20-fined-rs-5000-lucknow-news-c-13-1-lko1021-980320-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 15 रुपये का रेलनीर 20 में बेचा, पांच हजार रुपये लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 15 रुपये का रेलनीर 20 में बेचा, पांच हजार रुपये लगा जुर्माना
विज्ञापन
लखनऊ। पंद्रह रुपये का रेलनीर बीस रुपये में बेचना वेंडर को भारी पड़ गया। कीमत से ज्यादा वसूली करने वाले वेंडर पर रेलवे प्रशासन ने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
मामला उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन का है। अयोध्या रोड निवासी यात्री बुशरा इकबाल को बुधवार सुबह चारबाग स्टेशन से प्रयागराज बरेली एक्सप्रेस ट्रेन से पीतांबरपुरा जाना था। उनके पास स्लीपर श्रेणी का टिकट था। वह प्लेटफॉर्म नंबर सात पर पहुंचीं।
बुशरा इकबाल ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर लगे स्टॉल के वेंडर से उन्होंने रेलनीर की बोतल ली। उन्होंने बीस रुपये दिए। एमआरपी 15 रुपये होने के बावजूद वेंडर ने पांच रुपये नहीं लौटाए। इसकी शिकायत उन्होंने स्टेशन डायरेक्टर प्रशांत कुमार से की। उन्होंने जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए वेंडर अंशू सोनी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि यात्रियों से एमआरपी से ज्यादा वसूली को लेकर सख्त निर्देश हैं।