फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rail travel: 32 trains including Awadh, Assam, Kathgodam, Janata canceled, plan your journey only after seeing

रेल यात्रा: अवध आसाम, काठगोदाम, जनता सहित 32 ट्रेनें हुईं कैंसिल, रद्द हुई ट्रेन लिस्ट देखकर ही बुक करें टिकट

Thu, 01 Aug 2024 06:54 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 01 Aug 2024 06:54 AM IST
सार

Rail travel: लखनऊ से गुजरने वाली 32 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। रोजा स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के चलते यह कदम उठाया गया है। यात्री ट्रेनों की सूची पढ़कर ही यात्रा प्लान करें। 

विज्ञापन
Rail travel: 32 trains including Awadh, Assam, Kathgodam, Janata canceled, plan your journey only after seeing
रद्द हुईं कई ट्रेनें। - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के शाहजहांपुर-लखनऊ एवं रोजा-सीतापुर रेलखंड के रोजा स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के चलते पांच अगस्त तक नॉन इंटरलाकिंग होगी, जिससे लखनऊ जं.-काठगोदाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 15043 लखनऊ -काठगोदाम एक्सप्रेस चार अगस्त तक, 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस पांच अगस्त तक, 15904 चंडीगढ़- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चार अगस्त तक, 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो अगस्त को, 15119 वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस चार अगस्त तक, 15129 देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस पांच अगस्त तक, 13257 दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस एक से चार अगस्त, 13258 आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस दो से पांच अगस्त, 15011 लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 31 जुलाई से चार अगस्त, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त, 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस एक से छह अगस्त, 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस 30 जुलाई से चार अगस्त तक कैंसिल रहेंगी। 
विज्ञापन


इसी तरह 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त, 15127 बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई से चार अगस्त, 15128 नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त, 22453 लखनऊ मेरठ राज्यरानी 31 जुलाई से पांच अगस्त, 22454 मेरठ लखनऊ राज्यरानी एक से छह अगस्त, 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 31 जुलाई से चार अगस्त, 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त, 14307 प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त, 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ चार व पांच अगस्त, 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ तीन व चार अगस्त, 15910 लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस एक से चार अगस्त, 15909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 29 जुलाई से एक अगस्त, 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस दो अगस्त, 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन अगस्त, 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस चार अगस्त, 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस छह अगस्त, 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस दो अगस्त को कैंसिल रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed