फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rail minister of Bangladesh visits the rail coach factory of Raebareli.

Raebareli: बांग्लादेश के रेल मंत्री ने अपने देश में रेलवे की जरूरतों के लिए कारखाने में तलाशी संभावनाएं

Mon, 30 May 2022 06:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज़ एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 May 2022 06:57 PM IST
सार

बांग्लादेश के रेल मंत्री के साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री का दौरा किया और यहां की कार्यप्रणाली को देखा और समझा।

विज्ञापन
Rail minister of Bangladesh visits the rail coach factory of Raebareli.
भ्रमण पर बांग्लादेश के रेलमंत्री। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांग्लादेश के रेल मंत्री मोहम्मद नुरुल इस्लाम सुजान ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल के साथ आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना का मंगलवार को दौरा किया। उन्होंने यहां बांग्लादेश में रेलवे की जरूरतों को पूरा करने के लिए संभावनाएं तलाशीं। उन्होंने डिब्बों के निर्माण की पूरी प्रक्रिया को देखा और समझा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि भारत से उनके देश के बहुत मधुर संबंध हैं। बांग्लादेश के निर्माण में भी भारत के योगदान को उन्होंने याद किया।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह 10.30 बजे यहां पहुंचने पर जीएम एसएस कलसी ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें यहां निर्मित डिब्बे का एक मॉडल भेंट कर उनका स्वागत किया। उनके साथ आए प्रतिनिधि मंडल के लोगों का भी स्वागत किया गया। जीएम के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें एमसीएफ की गतिविधियों और उत्पादन की पूरी प्रक्रिया को समझाने के लिए उन्हें एक कारपोरेट फिल्म दिखाई गई। प्रेजेंटेशन के माध्यम से भी उन्हें कई बातों को समझाया गया।
विज्ञापन


बांग्लादेश के रेलमंत्री व प्रतिनिधि मंडल ने आरेडिका के कोचों की तकनीकी, डिजाइन एवं गुणवत्ता को देख कर प्रसन्नता व्यक्त की। रेलमंत्री ने बताया कि भारत से बांग्लादेश का संबंध बहुत पुराना है तथा भारत के सहयोग से ही बांग्लादेश का पुनर्जन्म हुआ था। बांग्लादेश में ब्रॉडगेज तथा मीटर गेज के विभिन्न वेरिएंट के लिए कोचों के साथ साथ कंटेनर वैगन एवं एमजी टूरिस्ट कोचों की भी आवश्यकता है जिसे वे अपने पडोसी देश भारत की मदद से पूरा करना चाहते है। इसके साथ ही साथ बांग्लादेश में रेलवे के इंफ्रास्ट्रचर को विकसित करने के लिए भारत के सहयोग की अपेक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ मिनिस्टर (कमर्शियल) डॉ. अतीक उल हक, पालिटिकल कांउसलर मो. सफी उल आलम, राइट्स के सीएमडी राहुल मिथाल, जीएम एक्सपोटेक एके सिंह, ग्रीन वर्ल्ड सोल्युशन लिमिटेड ढाका बांग्लादेश की अध्यक्षा श्रीमती निहाद कबीर, एमडी मो. दिदारूल हक खान, डायरेक्टर मो.अल्तमस कबीर और आरेडिका के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एनडी राव, पीएफए जेएन पाण्डेय, सीडब्ल्यू ट्रेन सेट आरकेएम पासी सहित उच्च अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed