फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rail minister is sale minister says loktantrik samajwadi party chief raghu thakur

रेलवे का निजीकरणः लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के रघु ठाकुर ने रेलमंत्री को बताया 'सेलमंत्री'

Sun, 28 Jul 2019 10:14 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 28 Jul 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
rail minister is sale minister says loktantrik samajwadi party chief raghu thakur
पीयूष गोयल
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सरंक्षक रघु ठाकुर ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में रेलमंत्री पीयूष गोयल को सेलमंत्री बताया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीयूष गोयल रेवले के निजीकरण से इंकार कर रहे हैं लेकिन धीरे-धीरे रेलवे का अंग-भंग करके निजीकरण का मार्ग खोला जा रहा है। रेलवे स्टेशन, सफाई व्यवस्था, खान-पान, माल परिवहन का पहले ही निजीकरण हो चुका है। 
विज्ञापन


अब  रेल कारखानों और रेलगाड़ियों को भी निजी क्षेत्र को सौंपने की तैयारी है। एनआईए के कानून में संशोधन पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद की परिभाषा को इतना व्यापक कर दिया गया है कि विचार के आधार पर भी व्यक्ति को आतंकवादी माना जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रघु ठाकुर ने कहा कि अब समय आ गया है कि वैकल्पिक राजनीति के रास्ते बनाए जाएं। कर्नाटक और मध्य प्रदेश के घटनाक्रम भाजपा-गैरभाजपा दोनों ही पक्षों के लिए सबक हो सकते हैं। 


उन्होंने सपा सांसद आजम खान की भाजपा सांसद के बारे में की गई टिप्पणी को अमर्यादित बताते हुए दु:खद बताया। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed