फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raids on places close to Atiq in Lucknow

Lucknow: अतीक के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी, काली कमाई को कर रहे थे संपत्तियों में निवेश, सीए करते थे मदद

Fri, 16 Jun 2023 02:44 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Jun 2023 02:44 AM IST
सार

 प्रयागराज में अतीक के करीबी बिल्डर अमित गोयल और अतुल द्विवेदी के ठिकानों को ईडी की टीमें लगातार खंगाल रही हैं।

विज्ञापन
Raids on places close to Atiq in  Lucknow
अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के करीबी प्रयागराज के दो बिल्डर, तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट और दिल्ली के कारोबारियों के ठिकानों पर मंगलवार देर रात मारे गए छापों के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने लाखों रुपये नगद, तमाम संदिग्ध दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल आदि बरामद किए हैं। प्रयागराज में अतीक के करीबी बिल्डर अमित गोयल और अतुल द्विवेदी के ठिकानों को ईडी की टीमें लगातार खंगाल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक 12 अप्रैल को अतीक के करीबियों के ठिकानों पर मारे गए छापों में मिले दस्तावेजों में इन सभी का नाम सामने आया था, जिसके बाद ईडी बीते 48 घंटों से लगातार एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाकर सुबूत एकत्र कर रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अमित गोयल और अतुल द्विवेदी रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े हैं, जो बीते कई वर्षों से अतीक अहमद के अपराध के जरिए जुटाई गई काली कमाई को संपत्तियों में निवेश कर रहे थे। वहीं, अमित अग्रवाल समेत तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट कंपनियों के जरिए हुए लेन-देन को वैध ठहराने की कवायद में जुटे थे। इसी वजह से ईडी ने तीनों चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापा मारा है। अधिकारी तीनों चार्टर्ड अकाउंटेंट से गहन पूछताछ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 


इसके अलावा दिल्ली में शरद गुप्ता और संतोष गुप्ता के ठिकानों को भी खंगाला गया है। इनकी मदद से अतीक ने दिल्ली और नोएडा में कई बेशकीमती संपत्तियों को खरीदा था। इन दोनों के बारे में भी ईडी को पिछले छापों में पुख्ता सुबूत हाथ लगे थे। इनमें से एक बिल्डर और चार्टर्ड अकाउंटेंट के लखनऊ स्थित ठिकानों पर भी ईडी की टीमें पहुंची थी, हालांकि दोनों जगहों से कोई खास जानकारी हासिल नहीं हो सकी। फिलहाल ईडी की टीमें आरोपियों के ठिकानों को लगातार खंगाल रही हैं। छापे की कार्रवाई शुक्रवार तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लाइजनिंग का भी धंधा

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के दोनों कारोबारी रियल एस्टेट के साथ लाइजनिंग के धंधे में भी लिप्त हैं। इनका नाम भी अतीक के करीबियों के ठिकानों पर छापों के दौरान हुई पूछताछ में सामने आया था। वहीं प्रयागराज के अमित गोयल का नाम पिछले छापों में भी सामने आया था, हालांकि ईडी के अधिकारियों के मुताबिक इन सभी करीबियों के ठिकानों को पहली बार खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed