फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raid in the house of Congress leader in Lucknow.

कांग्रेस नेता के घर पड़ा छापा: खुद बिजली चोरी करने के साथ ही झोपड़पट्टी में भी करा रहा था चोरी

Fri, 21 Mar 2025 09:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Mar 2025 09:38 AM IST
सार

कांग्रेस नेता के घर पर बिजली चोरी की सूचना पर प्रवर्तन दल और लेसा की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इसकी शिकायत ऊर्जा मंत्री से की गई थी।

विज्ञापन
Raid in the house of Congress leader in Lucknow.
यहां पर की जा रही थी बिजली चोरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता के घर गत बृहस्पतिवार को पुलिस प्रवर्तन दल और लेसा की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। जांच में कांग्रेसी नेता को वैध कनेक्शन की सर्विस केबिल को मीटर से पहले काट कर खुद बिजली चोरी करने और झोपड़पट्टी को भी सप्लाई देना पाया गया। कांग्रेसी नेता के खिलाफ बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। यानी चेकिंग टीम ने थाने में कांग्रेसी नेता के खिलाफ तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री से हुई थी शिकायत
कांग्रेसी नेता के द्वारा बिजली चोरी करने की ऊर्जा मंत्री से शिकायत हुई थी। इस शिकायत पर रेजिडेंसी के अधिशासी अभियंता एसके वर्मा ने अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र पांडेय के निर्देश पर जांच कमेटी गठित करके बृहस्पतिवार दोपहर में कार्रवाई कराई गई। जांच के दौरान चोरी की बिजली से कांग्रेसी नेता के घर में टुल्लू पंप, वैक्यूम क्लीनर सहित बहुत से उपकरण चालू पाए गए थे।
विज्ञापन


हफ्ता वसूली करने वालों ने सूचना कर दी लीक
कांग्रेसी नेता के घर में बिजली चोरी को लेकर पड़ने वाले छापे की कई दिनों से रणनीति बन रही थी जिसकी भनक यूपीआईएल उपकेंद्र के उन कर्मियों को भी पहुंच गई जो कांग्रेसी नेता से बिजली चोरी कराने के एवज में हफ्ता वसूल रहे थे इसीलिए इलाके के जिम्मेदारों ने इस बिजली चोरी को पकड़ने के लिए सुबह छापा मारने के बजाय दोपहर में पहुंचे थे। कांग्रेसी नेता की शह पर झोपड़पट्टी में ई रिक्शा चार्जिंग का अड्डा भी चल रहा है जिसमें चोरी की बिजली से ई रिक्शा को चार्ज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद लड़ चुका पार्षद का चुनाव
कांग्रेस नेता झोपड़पट्टी के मतदाताओं के सहारे खुद और उसकी बेटी पार्षद का चुनाव मोतीलाल नेहरू वार्ड से लड़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed