{"_id":"67c843d3ce2b8b2362026b34","slug":"raid-in-pan-gali-of-ayodhya-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या की पान गली में छापा, 50,000 का एक्सपायरी डेट का पान मसाला सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या की पान गली में छापा, 50,000 का एक्सपायरी डेट का पान मसाला सीज
Wed, 05 Mar 2025 06:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Mar 2025 06:00 PM IST
सार
जिला प्रशासन की टीम ने अयोध्या की पान गली में छापा मारकर 50 हजार रुपये से ज्यादा का पान मसाला सीज किया है। साथ ही दुकानदारों को पंजीकरण करा लेने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
पान गली की दुकान पर छापा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ईद और होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर सतर्क है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी एसडीएम के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। इसके अलावा सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद सिंह भी अपनी टीम के साथ दुकानों पर छापा मार रहे हैं।
विज्ञापन
शहर में मटन और चिकन शॉप पर कार्रवाई के बाद सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह ने चौक के पान गली में पान मसाला के सबसे बड़े थोक व्यापारी राजेंद्र चौरसिया के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र ने बताया कि 50,000 रुपए के एक्सपायरी डेट का पान मसाला बरामद हुआ है। इसको सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही चौक क्षेत्र में ही जो लोग थोक व्यवसाय कर रहे हैं, उनको भी हिदायत दी गई है कि वह तुरंत अपना पंजीकरण करा लें नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने ईद और होली पर्व को लेकर नकली खोया व मिलावटी मिठाई की जांच के लिए टीम गठित की है, जो शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक में छापे मार रही है।
विज्ञापन