फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raid at SP MLC's home and office.

सपा एमएलसी के घर व ऑफिस पर छापा, दस्तावेज सीज

Sun, 11 Dec 2016 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Dec 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
 raid at SP MLC's home and office.
सपा एमएलसी संतोष यादव सनी - फोटो : amar ujala

सपा एमएलसी संतोष यादव सनी के पार्क रोड पर सरन चैंबर स्थित कार्यालय व निवास पर डायरेक्टर जनरल ऑफ एक्साइज इंटेलीजेंस (डीजीसीईआई) की टीम ने शनिवार दोपहर बाद एक साथ छापा मारा।

विज्ञापन


एमएलसी की कंपनी ‘अपना ग्रुप’ की मैनपावर सप्लाई से जुड़े कई अहम दस्तावेज जांच टीम के हाथ लगे हैं। इस कंपनी के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मैनपावर सप्लाई के ठेके लिए जाते हैं।
विज्ञापन


चर्चा है कि जब्त दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप की पड़ताल से करोड़ों की सर्विस टैक्स चोरी के साथ ही बिल्डरों की करोड़ों की काली कमाई को कंपनी के माध्यम से सफेद करने का खुलासा हो सकता है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले एमएलसी के यहां छापेमारी से सत्ताधारी दल सपा से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिले दस्तावेज

 raid at SP MLC's home and office.

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी करने पहुंची टीम को सपा नेता की कंपनी के माध्यम से सूबे के विभिन्न जिलों में चल रहे निर्माण प्रोजेक्टों व कार्यालयों में दैनिक वेतन व संविदा पर मैनपावर सप्लाई किए जाने से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। टीम ने इन्हें अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारों की मानें तो छापेमारी के दौरान डीजीसीईआई टीम के साथ आयकर व ईडी से जुड़े आला अधिकारी भी थे। इससे नोटबंदी के बाद कंपनी के जरिए बड़ी मात्रा में कालेधन को सफेद बनाने के मामले में जल्द ही शिकंजा कसने के कयास लगाए जाने लगे हैं। यह कंपनी पहले से ही ईडी व आयकर विभाग के राडार पर है।

सपा एमएलसी की कंपनी पिछले दिनों पहली बार तब चर्चा में आई थी जब राजधानी के लोहिया अस्पताल को सप्लाई किए गए दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को फर्म ने नोटबंदी के बाद 500 व 1000 रुपये के पुराने नोटों से दो-दो माह की एडवांस सैलरी का भुगतान कर दिया था।

करोड़ों के खेल का पता चला

 raid at SP MLC's home and office.

इसी के बाद डीजीसीईआई ने सर्विस टैक्स की अदायगी को लेकर गुपचुप तरीके से पड़ताल शुरू कर दी थी। शुरुआती जांच में मजदूरों को भुगतान की जाने वाली राशि में सर्विस टैक्स की कटौती बताए जाने के बाद भी सरकारी खाते में रकम जमा न कराने के करोड़ों के खेल का पता चला। इसी के बाद पुलिस फोर्स के साथ डीजीसीईआई टीम ने छापा मारा।

छात्र राजनीति के समय से ही ठेकेदारी
सनी लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति के समय से ही ठेकेदारी से जुड़े हैं। अखिलेश यादव के सीएम बनने के बाद सनी ने ‘अपना ग्रुप’ नामक कंपनी बनाकर इसके माध्यम से मैनपावर सप्लाई का काम शुरू किया।

यह कंपनी लखनऊ, नोएडा सहित कई शहरों के सरकारी कार्यालयों सहित अन्य प्रोजेक्टों में मैनपावर सप्लाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed