फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul's statement is an attack on the unity of the country: Manoj Pandey

राहुल का बयान देश की एकता पर आघात : मनोज पांडेय

Fri, 08 Nov 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 08 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Rahul's statement is an attack on the unity of the country: Manoj Pandey
रायबरेली। नागपुर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी की ओर से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में असमानता को लेकर दिए गए बयान पर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी रायबरेली का सियासी पारा चढ़ा रहा। पूर्व मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने सांसद के बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे सत्य से परे बताया।
विज्ञापन


कहा कि ऐसे बयानों से देश की सामाजिक एकता को आघात पहुंचा है। उन्होंने दिशा की बैठक में मौजूद अधिकारियों की सूची जारी कर राहुल गांधी को करारा जवाब दिया। बुधवार को सांसद राहुल गांधी नागपुर के दीक्षाभूमि पहुंचे था। वहां आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन के दौरान उन्होंने मंगलवार को हुई दिशा की बैठक का जिक्र करते हुए कहा था कि रायबरेली में 80 प्रतिशत अधिकारी दो समुदाय विशेष के हैं।
विज्ञापन


इस बयान पर बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री और ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने नाराजगी जताई। कहा कि राहुल गांधी का बयान सच से परे है। इस तरह का बयान देश की एकता और सौहार्द को खंडित करने वाला है। राहुल गांधी को मालूम ही नहीं होगा कि दिशा की बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन के साथ 70 फीसदी की हिस्सेदारी पिछड़े वर्ग से थी। इनकी उपस्थिति की सूची भी है। विधायक ने कहा कि किन परिस्थितियों में और किस निजी राजनीतिक फायदे के लिए यह बयान दिया गया, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के पिछड़े और दलित अधिकारी

जिले के अधिकारी पद
डा. यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक
सिद्धार्थ अपर जिलाधिकारी
अरुण कुमार जिला विकास अधिकारी
धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम क्रीड़ा अधिकारी
रामप्रीत प्रसाद मुख्य अभियंता विद्युत
रामविग्रह सिंह अधिशासी अभियंता सिंचाई
जगदीश प्रसाद यादव भूमि संरक्षण अधिकारी
देवेंद्र कुमार अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed