फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahulgandhi-hamirpur rally-spgovt-up

राहुल की रैली में कार्यकर्ताओं की पिटाई

Wed, 30 Oct 2013 09:52 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 30 Oct 2013 09:52 PM IST
विज्ञापन
rahulgandhi-hamirpur rally-spgovt-up

देवरिया की धन्यवाद रैली में भाषण देने पहुंचे राहुल गांधी के सामने हंगामा शुरू हो गया। बवाल में कांग्रेसियों ने दूसरी पार्टी के कुछ लोगों की जमकर धुनाई भी की।

विज्ञापन


खबर आ रही है कि राहुल गांधी भाषण दे ही रहे थे कि अचानक स्वराज पार्टी के कुछ लोग राहुल के मंच के पास ही मौजूद दूसरे मंच पर चढ गए और नारेबाजी करने लगे।

स्वराज पार्टी के कार्यकर्ता पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे थे। पहले तो उन्हें मंच से उतारने की कोशिश की गई, फिर कुछ देर में जूतमपैजार शुरू हो गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ उन्हें मारा पीटा, बल्कि उनके पत्र को भी फाड़कर फेंक दिया।


इसके पहले, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हमीरपुर के राठ में अपनी रैली के दौरान प्रदेश सरकार पर जोरदार अंदाज में हमला बोला।

राहुल ने कहा कि बुंदेलखंड की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र ने 3000 करोड़ रुपये दिए। मगर प्रदेश की सरकार ने इसे लोगों तक नहीं पहुंचाया।

उन्होंने बुंदेलखंड के लोगों से सवाल किया कि केंद्र ने जो पैसा भेजा क्या वह उन लोगों को मिला? लोगों ने न में जवाब दिया।

पढ़िए: PIL होते ही तानाशाही काफूर, पलट गए आज़म


राहुल ने कहा कि प्रदेश की सरकार इसे पहुंचाना ही नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि यूपी में 25 साल सपा और बसपा का राज है, लेकिन बुंदेलखंड की समस्याएं जस की तस हैं।
विज्ञापन


इन सरकारों ने इस क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड के पानी के संकट से वह वाकिफ हैं।

यह भी पढ़ें: अखिलेशराज में FIR नहीं दर्ज कर रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि पानी का संकट राजस्थान में भी है, लेकिन वहां की सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए किस तरह काम किया कोई भी वहां जाकर देख सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र जो मदद भेज रहा है वह बुंदेलखंड के लोगों को नहीं पहुंच रही। राहुल ने कहा कि वह बुंदेलखंड का विकास चाहते हैं।

'पहले मैं' के चक्कर में भिड़े कांग्रेसी

राहुल गांधी देवरिया पहुंचने ही वाले थी। खबर पहुंची कि उनका चार्टर विमान दो मिनट में मैदान पर उतरेगा। इसी दौरान, दो कांग्रेसी नेता मंच पर ही भिड़ गए।

दोनों में होड़ दी माइक पकड़ने की और पहले भाषण देने की। इस बर जनता ने भी हूटिंग शुरू कर दी और कांग्रेस की फजीहत हो गई।

यूपी की सियासी हलचल, यहां है हर खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed