फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul will reach Bhumau guesthouse today at 10 am

Lucknow News: राहुल आज सुबह 10 बजे पहुंचेंगे भूएमऊ गेस्टहाउस

Tue, 09 Jul 2024 05:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 09 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Rahul will reach Bhumau guesthouse today at 10 am
रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी नौ जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे मंगलवार को जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति (दिशा) के सभापति के रूप में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा नहीं कर पाएंगे। वे औपचारिक रूप से केंद्रीय योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन


केंद्र ने दिशा को रद्द कर दिया है। जल्द ही सभापति के चयन होने के साथ ही समिति का गठन होगा। इसी के बाद भी दिशा की बैठक हो सकेगी। शासन ने सांसदों की अध्यक्षता में हर तीसरे माह दिशा की बैठक कराने की व्यवस्था की है। वैसे तो दिशा का सभापति संबंधित जिले का सांसद होता है, लेकिन 17वीं लोकसभा में जिले से सोनिया गांधी सांसद थीं, लेकिन दिशा का सभापति केंद्रीय मंत्री रहीं स्मृति ईरानी को बनाया गया था।
विज्ञापन

सोनिया को उपसभापति बनाया गया था। स्मृति ईरानी ने भी पिछले एक साल 11 माह से दिशा की बैठक नहीं की है। 28 अगस्त 2022 को जिले में दिशा की अंतिम बैठक हुई है। केंद्र में लोकसभा के गठन के बाद नए सिरे से सभापति और सदस्यों का चयन किया जाना है। इसके लिए शासन ने पिछली दिशा को निरस्त कर दिया है। जल्द ही सभापति के चयन के बाद दिशा का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद राहुल गांधी नौ जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र आ रहे हैं। वे सुबह करीब 10 बजे भूएमऊ गेस्टहाउस पहुंचेंगे और शाम पांच बजे तक रहेंगे। गठन न होने के कारण राहुल गांधी दिशा की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा नहीं कर पाएंगे। जिले में संचालित केंद्र व राज्य की योजनाओं की प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों से बात कर सकते हैं।


नई लोकसभा के गठन के बाद जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति को निरस्त किया गया है। जल्द ही दिशा का सभापति केंद्र से तय होने के बाद जिले में समिति का गठन होगा। मंगलवार को दिशा की बैठक नहीं हो सकेगी।
- राजेश कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed