फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul shivani suicide case investigation

राहुल-शिवानी सुसाइड केस: आखिर किसने खोला था घर का मेन गेट?

Tue, 01 Aug 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Aug 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
Rahul shivani suicide case investigation
राहुल शिवानी

कांग्रेस के पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह के पोते राहुल सिंह (30) व उसकी पत्नी शिवानी उर्फ नैंसी सिंह (29) ने गोमतीनगर के विनयखंड-3 स्थित आवास पर फांसी लगा ली थी। सोमवार को जौनपुर में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। अब पुलिस परिवारीजनों के लखनऊ आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


अभी तक दंपती के सुसाइड का कारण नहीं पता चल सका है। साथ ही मेन गेट व अन्य दरवाजों के खुले होने का रहस्य बरकरार है। बकौल पुलिस, शनिवार रात घर पर कितने लोग थे। कितने बजे कौन गया। सहित कई सवालों के जवाब राहुल के भाइयों से पूछताछ कर हासिल करेगी।
विज्ञापन


एसओ गोमतीनगर विश्वजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में इस बात की पुष्टि हो गई कि राहुल व शिवानी की मौत फंदे से लटकने से हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल की मौत पहले हुई। कुछ देर बाद शिवानी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया कि राहुल व उसकी पत्नी कॉलोनी के लोगों से ज्यादा ताल्लुकात नहीं रखते थे। सिर्फ सामने पड़ने पर ही दुआ-सलाम हो जाती थी। ऐसे में उनके स्वभाव के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है।

मालूम हो कि कांग्रेस के पूर्व सांसद के छोटे बेटे अनिल सिंह के बड़े बेटे राहुल सिंह ने शनिवार देर रात फांसी लगा ली थी। पति को फंदे से झूलता देख शिवानी ने भी खुदकुशी कर ली। इससे पहले शिवानी ने देवर साहिल व सनी को फोन कर वारदात की जानकारी दी थी। 

भाई ने पुलिस को बताया था खुला होगा दरवाजा 
शनिवार रात नौ बजे तक घर में खाने-पीने का दौर चला। इसके बाद राहुल का छोटा भाई साहिल व सनी रात नौ बजे जौनपुर के लिए वॉल्वो बस से निकले। घर पर राहुल व शिवानी थे। देर रात राहुल ने फांसी लगा ली। शिवानी ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को न देकर देवर साहिल को दी।

ये है मामला-पूर्व सांसद के पौत्र व बहू ने की आत्महत्या, मौके से मिली शराब की बोतलें और ताश के पत्ते...

साहिल ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि आर्यन होटल के पीछे स्थित मकान में उसके भाई के साथ हादसा हो गया है। मकान न मिलने पर पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने कॉलर के नंबर पर संपर्क किया तो साहिल ने बताया कि वह जौनपुर में है। आर्यन होटल के पीछे वाले हिस्से में उनका मकान है। जिसका दरवाजा खुला होगा।


पीआरवी टीम ने विनयखंड-3 स्थित मकान का दरवाजा हल्का सा खुला दिखा तो वह अंदर दाखिल हुए। जहां देखा कि शिवानी का शव लटक रहा था जबकि राहुल जमीन पर पड़ा था।

पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि दरवाजा आखिर किसने खोला था। क्या शिवानी ने ही दरवाजा खोल रखा था या शिवानी ने राहुल के फांसी लगाने के बाद बाहर शोर मचाया था, लेकिन कॉलोनी का कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकला। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed