फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul's MP condidate list getting agitation

चुनाव जिता पाएंगे, राहुल के ‘पैराशूट प्रत्याशी’?

Mon, 10 Mar 2014 10:33 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Mar 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
Rahul's MP condidate list getting agitation

वंशवाद के चलते टिकट देने का विरोध करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का फॉर्मूला यूपी में ही फेल हो गया है।

विज्ञापन


पार्टी ने यहां कई ऐसे लोगों को टिकट दे दिया है जो बाहर से आने वाले ‘पैराशूट प्रत्याशी’ हैं। यही कारण है कि टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में अब विरोध के स्वर भी फूटने लगे हैं।

राहुल गांधी हमेशा बाहर से थोपे गए प्रत्याशियों का विरोध करते आए हैं। लेकिन तय प्रक्रिया के तहत नीचे से आए नामों के पैनल से प्रत्याशी चयन की वकालत करने वाले राहुल यूपी में ही फेल हो गए।
विज्ञापन


कई लोकसभा सीटों पर पैनल से बाहर के प्रत्याशियों को टिकट दे दिया गया है।

फूलपुर सीट से मोहम्मद कैफ को कांग्रेस ने उतारा है। क्रिकेट से राजनीति में आए इस युवा नेता का नाम पैनल के बजाय ऊपर से ही आया है।

भोजपुरी फिल्मों के कलाकार रवि किशन भी पैराशूट प्रत्याशी बनकर कांग्रेस में आए हैं। उन्हें आलाकमान ने जौनपुर से टिकट दिया है।

मुजफ्फरनगर सीट से टिकट पाने वाले सूरज सिंह वर्मा बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। इन्होंने 2004 में बसपा के टिकट से सांसद का चुनाव लड़ा था।

मोहनलालगंज से टिकट पाने वाले नरेंद्र गौतम भी कुछ वर्षों पहले बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं।

इन्हें टिकट मिलने पर कांग्रेस में बगावत भी शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्यामलाल पुजारी ने विरोध में आमरण अनशन भी शुरू कर दिया है।

वहीं, सुलतानपुर से संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह को टिकट देकर पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस की कथनी व करनी में अंतर है।

इस सीट से संजय सिंह सांसद थे। उनके पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की चर्चाओं ने कांग्रेस आलाकमान को हिला दिया। इसी के बाद उन्हें असम से राज्यसभा में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने इसका विरोध भी किया था। बाद में खुद सोनिया गांधी ने गोगोई को मनाया। संजय सिंह की सीट पर कांग्रेस ने उनकी पत्नी को टिकट दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed