{"_id":"4ddb0227c4207bae561449053675ef5a","slug":"rahul-s-amethi-visit-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी नहीं जाएंगे राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी नहीं जाएंगे राहुल गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 10 Jan 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रवार से प्रस्तावित अमेठी का दो दिवसीय दौरा बिगड़े मौसम के कारण निरस्त हो गया है।
विज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने दौरा निरस्त होने की जानकारी दी। बताया कि कार्यक्रम की अगली तारीख जल्द तय होगी।
सांसद प्रतिनिधि के मुताबिक राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान 10 जनवरी को अमेठी में रेलवे के मल्टीप्लेक्स, गौरीगंज के टिकरिया में रेल नीर का शिलान्यास करना था।
इसके अलावा राहुल अमेठी में रेलवे वीवीआईपी गेस्ट हाउस व एसबीआई की ग्रामीणांचल शाखाओं का उद्घाटन करने वाले थे।
11 जनवरी को जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में हिस्सा लेना भी प्रस्तावित था।बहादुरपुर में कांग्रेस के नेता प्रदीप सिंघल की ओर से 17 टैंकर बनवाए गए थे।
विज्ञापन
इन टैंकरों को न्याय पंचायत स्तर के हवाले करके ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात दिलाना था। उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रमों को टाल दिया गया है।