फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul praised Aredika's work

Lucknow News: राहुल ने आरेडिका के काम को सराहा

Sat, 22 Feb 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rahul praised Aredika's work
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में कर्मचारियों से मिलते राहुल गांधी।  -संवाद
रायबरेली-लालगंज। सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरेडिका (आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना) का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से आरेडिका के कार्यों पर जानकारी ली। कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठकर उन्होंने आरेडिका के इतिहास और उसकी कार्यशैली को जाना। कहा कि आरेडिका उत्पादन बढ़ाकर कीर्तिमान बना रही है, यह काबिले तारीफ है।
विज्ञापन



सांसद राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर 12:50 बजे आरेडिका पहुंचे। कॉन्फ्रेंस हॉल में करीब डेढ़ घंटे तक अधिकारियों से बात की। आरेडिका का फोटो एल्बम देखा और अधिकारियों से उत्पादन पर जानकारी ली। कहा कि अगली बार वह आरेडिका के सेल और प्रोडक्शन हाउस को देखेंगे।
विज्ञापन



इस दौरान महाप्रबंधक प्रशांत मिश्र ने उनको आरेडिका में बनने वाले रेल पहियों की जानकारी दी। चर्चा के बाद राहुल गांधी जैसे ही आरेडिका से बाहर निकलने लगे, कर्मचारियों ने उनसे ऑटोग्राफ मांगे तथा हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान एक बच्चे को उन्होंने गुलदस्ता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed