फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi writes a letter to nitin gadkari.

राहुल गांधी का चिट्ठी वार जारी, अब अमेठी की सड़कें सुधरवाने के लिए गडकरी को लिखा पत्र

Wed, 12 Sep 2018 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Updated Wed, 12 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi writes a letter to nitin gadkari.
राहुल गांधी व नितिन गडकरी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से क्षेत्र की समस्याओं को दूर करवाने के लिए शुरू किया गया चिट्ठी वार तीसरे दिन भी जारी रहा। मानव संसाधन विकास मंत्री व रेल मंत्री के बाद अब राहुल गांधी ने भू-तल परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा है। जिसमें अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी की 10 महत्वपूर्ण सड़कों का प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन


अमेठी सांसद व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर इस समय केंद्रीय मंत्रियों से पत्राचार करने में जुटे हैं। सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर फिर रेल सुविधाओं के विकास के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा था।
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने भूतल परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा है। इसमें राहुल गांधी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र की 157.67 किलोमीटर लंबी 10 महत्वपूर्ण सड़कों को सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण के दायरे में शामिल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण पर 268.87 करोड़ का खर्च आने की बात कही है। राहुल ने केंद्रीय मंत्री से कहा है कि इन सड़कों के सुधार से जिले में सड़क नेटवर्क दुरुस्त हो सकेगा।

पत्र में इन सड़कों का किया जिक्र

सांसद राहुल गांधी जिन सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की है उनमें 45.55 किलोमीटर लंबा जामो-भादर मार्ग भी शामिल है। इसके अलावा 15.20 किलोमीटर लंबा जामो-हरदो-गांधीनगर मार्ग, 10.90 किलोमीटर लंबा छीड़ा-भादर मार्ग, 11.05 किलोमीटर लंबा अमहट-भादर मार्ग, 10.20 किलोमीटर लंबा इन्हौना-महराजगंज मार्ग, 18 किलोमीटर लंबा इंहौना-रुदौली मार्ग, 12.80 किलोमीटर लंबा फुरसतंगज-मऊ-डीह मार्ग, 18.30 किलोमीटर लंबा जगतपुर-सलोन मार्ग, नौ किलोमीटर लंबा मऊ-नसीराबाद मार्ग व 6.67 किलोमीटर लंबा सूची-नायनडीह मार्ग शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed