फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi will roar in mother's area today

Lucknow News: आज मां के क्षेत्र में गरजेंगे राहुल गांधी

Tue, 20 Feb 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 20 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will roar in mother's area today
रायबरेली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को रायबरेली पहुंच रही है। मां व सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी यात्रा के साथ रहेंगे। उत्तर प्रदेेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार राहुल गांधी मां के गढ़ में गरजेंगे।
विज्ञापन


राहुल के आने से जहां सियासी सरगर्मी बढ़ गई है, वहीं राहुल की एक झलक पाने को कार्यकर्ता व आम जन बेताब दिख रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा का जिले में 28 स्थानों पर स्वागत होगा।
विज्ञापन


मां सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा सांसद का परचा भरने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि गांधी परिवार से ही कोई रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ेगा। इस बीच सोनिया ने अपनी संसदीय क्षेत्र की जनता को भावुक पत्र भी लिखा था। भावुक पत्र मिलने के बाद से आम जन भी चाह रहे हैं कि गांधी परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव यहां से लड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



फुरसतगंज अमेठी से रायबरेली में प्रवेश करेगी यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहले जिले में पहुंचने का समय सुबह नौ बजे तय था, लेकिन अब यह यात्रा दोपहर एक बजे फुरसतगंज अमेठी से रायबरेली जिले में प्रवेश करेगी। संदी चौराहा से राही, मलिकमऊ, मोटल चौराहा, सिविल लाइन, डिग्री कॉलेज चौराहा, हाथी पार्क, चंदापुर होते हुए न्याय यात्रा सुपर मार्केट पहुंचेगी। सभी स्थानों पर स्वागत होगा। यहां राहुल गांधी जिले की जनता को संबोधित करेंगे।
सुपर मार्केट के कार्यक्रम के बाद यात्रा घंटाघर, कैपरगंज, कहारो का अड्डा, जहानाबाद, गल्लामंडी से होते हुए लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रतापुर पहुंचेगी। त्रिपुला, गंगागंज, हरचंदपुर, कुंदनगंज में स्वागत के बाद कन्नावा मोड़ पर राहुल गांधी असंगठित श्रमिकों से संवाद करेंगे। बछरावां के बाद टोल प्लाजा पार करके भारत जोड़ो न्याय यात्रा लखनऊ में प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत होगा।


खाकी के साथ सादी वर्दी में तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी
यात्रा को लेकर सोमवार को पुलिस अफसरों ने सुरक्षा को लेकर चर्चा की। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान खाकी वर्दी के साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह को दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में यदि कोई व्यवधान डालता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed