'कोपभवन' से निकले राहुल, भाजपा पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी दिनों से मीडिया सुर्खियों से खुद को दूर रखने
अमेठी से जीतने के बाद दूसरी बार क्षेत्र पहुंचे राहुल ने महाराष्ट्र भवन में रोजेदार को जबरन रोटी खिलाए जाने के मसले पर भाजपा-शिवसेना पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि भाजपा-शिवसेना देश को तोड़ने और हम जोड़ने का कार्य करते हैं। राहुल ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि कहना आसान है, लेकिन उसे करना कठिन है। महंगाई रोकने में केंद्र सरकार नाकाम है। दो टूक कहा कि अमेठी का विकास कभी रुकेगा नहीं।
बदला दिखा राहुल का अंदाज
ऐसे समय में जब कुछ विचारक मानने लगे थे कि राहुल 'सियासी कोपभवन' में हैं, तभी अमेठी के सियासी रुख ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का अंदाज बदल दिया।
लोकसभा चुनाव में जीत का अंतर कम होने और रनर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की सक्रियता के बाद आम जनता व राहुल गांधी की मुलाकात के बीच एसपीजी की सख्ती थोड़ी कम हुई है।
राहुल गांधी ने भी जनता से सीधे मिलने को तवज्जो दी। अस्सी के दशक के बाद पहली बार बीते लोकसभा चुनाव में बदली अमेठी की फिजां में नित नए बदलाव दिख रहे हैं।
लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की जीत का अंतर काफी कम कर देने वाली रनर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार के दौरान पराजय के बावजूद अमेठी नहीं छोड़ने के दावे पर खरी उतरती दिख रही हैं।
ग्रामीणों के दुख-दर्द से रूबरू हुए राहुल
लोकसभा चुनाव के बाद दूसरी बार शुक्रवार को अमेठी पहुंचे राहुल गांधी क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुए।
जनता ने सांसद के सामने बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सहूलियतों का मुद्दा उठाया। राहुल ने केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार न होने की बात कह कुछ समस्याओं के निस्तारण से पल्ला झाड़ लिया जबकि अन्य दिक्कतें दूर करने का वादा किया।
सांसद कांग्रेस नेता व राज्य भंडारण निगम के पूर्व चेयरमैन जंग बहादुर सिंह से घर गए और उनके बेटे की हत्या पर दुख जताते हुए ढांढस बंधाया।
सांसद राहुल गांधी का काफिला करीब 11.40 बजे अमेठी संसदीय क्षेत्र के इन्हौना पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने यहां राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। राहुल न केवल एक-एक कार्यकर्ता से मिले बल्कि आसपास खड़े आम जन का हाल भी पूछा।