फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi visited gauriganj in amethi

राहुल गांधी के स्वागत में पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई घायल

Tue, 16 Jan 2018 10:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi visited gauriganj in amethi
- फोटो : amar ujala

कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमेठी पहुंचे राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाइयों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन रोड शो करने गौरीगंज आ रहे राहुल के खिलाफ जमा भाजपाइयों पर सख्ती करने की बजाय अमेठी पुलिस ने सांसद के स्वागत में पहुंचे कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस की पिटाई से कई कांग्रेसियों को चोटें आई हैं।

विज्ञापन


पहले दिन अमेठी के सगरा तिराहे पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा व कांग्रेस में भिड़ंत के बाद मंगलवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में भाजपाई गौरीगंज के मुसाफिरखाना रोड स्थित भाजपा नेता ओपी सिंह के विद्यालय पर जमा हो गए।
विज्ञापन


भाजपा नेता आशीष शुक्ल, दलजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह बरौलिया, प्रवीण सिंह, सुधांशु शुक्ल, ओपी सिंह के साथ बड़ी संख्या में जमा भाजपाई राहुल गांधी के शहर पहुंचने से कुछ देर पहले सड़क पर आ गए। इसी बीच राहुल का स्वागत करने जा रहे युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी, राकेश शुक्ल, अशोक हिटलर आदि को देख भाजपाइयों ने राहुल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों की नारेबाजी से नाराज कांग्रेसी राहुल के पक्ष में नारे लगाने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो कांग्रेसी पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए सड़क पर बैठ गए। कांग्रेसी अनशन पर बैठे तो पुलिस ने उन पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। लाठी चार्ज से घबराकर कांग्रेसी भागने लगे। बावजूद इसके एसओ दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

ये हुए घायल

rahul gandhi visited gauriganj in amethi

पुलिस की पिटाई से राजेश तिवारी, राकेश शुक्ल, अशोक सिंह हिटलर, प्रांजल तिवारी, रणजीत सलूजा, बबलू बेहटा, कर्णवीर सिंह, अभिषेक मिश्र, रामचंदर व इमरान आदि के अलावा रास्ते से गुजर रहे कई राहगीरों को भी चोटें आईं। पुलिस जहां कांग्रेसियों की आवाज को लाठी से दबाने में जुटी रही वहीं उग्र भाजपाइयों पर तनिक भी सख्ती करने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed