फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi verbal attack on narendra modi

राहुल भइया उम्र हो गई...शादी कर लो, पीएम बन जाओगे

Thu, 24 Dec 2015 02:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Dec 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi verbal attack on narendra modi

एएच इंटर कॉलेज में कांग्रेस के न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक में बुधवार को एक बार फिर राहुल गांधी की शादी का मुद्दा उठा। न्याय पंचायत अध्यक्ष मो. अनवर ने कहा भइया बहुत उम्र हो गई। अब शादी कर लीजिए।

विज्ञापन


यह हमारी ही नहीं बल्कि सभी न्याय पंचायत अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की इच्छा है। भइया इंसान की तरक्की में महिला का बहुत बड़ा योगदान होता है। जल्द शादी कर लीजिए, अल्लाह ताला आपको प्रधानमंत्री बना देगा।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। कहा, जनता के हितों के लिए पूरे देश में लड़ रहा हूं। मोदी से भी आखिरी दम तक लड़ता रहूंगा। राहुल ने कहा- कमरतोड़ महंगाई से लोग बेहाल हैं, इतनी महंगाई कभी नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के रूस दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा, इससे किसी का भला नहीं होने वाला। राहुल ने कहा कि मोदी के पांच-छह खास लोग सरकार चला रहे हैं। फुरसतगंज में आम जनता से राहुल ने पूछा- क्या अच्छे दिन आए। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा-अच्छे दिन तो सिर्फ भाजपा वालों के आए। मोदी ने कहा था कि हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, लेकिन एक रुपया नहीं आया।

ये है राहुल गांधी का प्रोग्राम

rahul gandhi verbal attack on narendra modi

लंबे अरसे बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं। राहुल नव-निर्वाचित प्रधानों के साथ गांवों में जाकर आम जनता से मिलेंगे और गांवों में हुए कार्यों की जानकारी भी लेंगे।

राहुल के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

23 दिसंबर-2015
09:40 am- लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट वाया रायबरेली
11:30 am- आर.एस इंटर कॉलेज (रमसापुर) छतोह ब्लॉक-सलोन में सभी नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों से मुलाकात।
01:00 pm- गांवों का औचक निरीक्षण।
03:00 pm- ए. एच. इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना में सभी न्याय पंचायत अध्यक्षों के साथ मुलाकात।
04:30 pm- मुंशीगंज गेस्ट हाउस में रुकेंगे।

24 दिसंबर-2015
09:00 am- कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात (मुंशीगंज गेस्ट हाउस में)
10:00 am- स्वर्गीय चौधरी राम आधार के घर शोक-सांत्वना
10:30 am- कई गांवों का औचक निरीक्षण (कार्यक्रम प्रस्ताव‌ित है समय पर‌िवर्त‌ित हो सकता है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed