फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi to file his nomination today

आज अमेठी से नामांकन दाखिल करेंगे युवराज

Sat, 12 Apr 2014 06:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Apr 2014 06:06 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi to file his nomination today

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अमेठी से अपना नामांकन पत्र भरेंगे। वे पहले सुलतानपुर स्थित हवाई पट्टी पर उतरेंगे।

विज्ञापन


यहां से रोड शो करते हुए अमेठी पहुंचेंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद रहेंगी।

अमेठी का चुनाव पांचवें चरण में होना है। पांचवें चरण के चुनाव में कुल 15 लोकसभा सीटें हैं। इसकी अधिसूचना भी 12 अप्रैल को ही जारी होगी।

अधिसूचना के पहले ही दिन राहुल गांधी अपना पर्चा दाखिल कर देंगे। नामांकन के समय मां सोनिया गांधी के साथ रहने पर अभी असमंजस बना हुआ है। उनका कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेसियों ने राहुल के नामांकन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजधानी से भी काफी संख्या में कांग्रेसी नेता नामांकन जुलूस में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री सुलतानपुर स्थित हवाई पट्टी पर राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए मौजूद रहेंगे।

वे यहीं पर राहुल गांधी को बधाई देने के बाद वापस अपने क्षेत्र फैजाबाद लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed