फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi starts project shakti in amethi.

प्रोजेक्ट 'शक्ति' के सहारे 2019 में यूपी जीतने की तैयारी में राहुल गांधी, ये होगा बड़ा फायदा

Wed, 04 Jul 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Updated Wed, 04 Jul 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi starts project shakti in amethi.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी में प्रोजेक्ट शक्ति की नींव रखी। इसके सहारे वो 2019 में यूपी जीतने की तैयारी में हैं। अमेठी के फुरसतगंज में प्रोजेक्ट को लॉन्च करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की शक्ति आमजनता और पार्टी कार्यकर्ता हैं। इस प्रोजेक्ट के सहारे पार्टी के कार्यकर्ता हाईकमान के सामने अपनी बात रख सकेंगे।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच की दीवार तोड़ने के लिए प्रोजेक्ट शक्ति लॉन्च किया गया है। इसके पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया जा चुका है। राहुल ने बताया कि राजस्थान में इस प्रोजेक्ट के माध्यम से हमने दो लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ा है।
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि कार्यकर्ताओं के बाद इसे आमजनता के लिए भी खोला जाएगा। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर उनकी लड़ाई लड़ेगी। दरअसल, राहुल गांधी इस प्रोजेक्ट के सहारे पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच की दूरी कम कर यूपी में कांग्रेस को मजबूत करना चाहते हैं। प्रदेश में होने वाले महागठबंधन में कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिलने की संभावना नहीं है ऐसे में कांग्रेस अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी। इसलिए कार्यकर्ताओं को सीधे हाईकमान से जोड़कर उनका साहस बढ़ाना इस प्रोजेक्ट को लॉन्च करने का मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कई बार नेताओं द्वारा उनकी अनसुनी करने की बात कही है। इस प्रोजेक्ट के सहारे उनकी कसक दूर करने की कोशिश की गई है।

क्या है प्रोजेक्ट शक्ति

rahul gandhi starts project shakti in amethi.

कांग्रेस शक्ति प्रोजेक्ट के जरिए सीधे अपने वर्कर्स से जुडेगी। बूथ, ब्लॉक, गांव, शहर और जिले स्तर का वर्कर इस प्रोजेक्ट के माध्यम से बनेगा। प्रोजेक्ट शक्ति के प्रभारी प्रवीन चतुर्वेदी के मुताबिक 9702199911 नंबर पर वर्कर को अपना वोटर आईडी कार्ड एसएमएस कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे पार्टी हाईकमान से जुड़ जाएगा। हाईकमान सीधे उनकी बात सुनेगा और उनकी समस्या का निराकरण करने के लिए तत्पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed