{"_id":"978faf5c1e808563e6ad63dff11c75ba","slug":"rahul-gandhi-road-show-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने भरा नामांकन, जीजाजी भी रहे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल ने भरा नामांकन, जीजाजी भी रहे साथ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 Apr 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
उनके साथ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद राहुल ने कहा कि अमेठी के लिए काम करके उन्हें खुशी मिलती है। राहुल ने कहा कि फूड पार्क, रेलवे लाइन से अमेठी को जोड़ा, महिलाओं के लिए समूह के साथ काम किया, महिलाओं की आमदनी बढ़ने पर उन्हें खुशी है।
उन्होंने कहा, अमेठी से पारिवारिक रिश्ता है और उन्हें उम्मीद है कि अच्छी जीत मिलेगी। राहुल ने अमेठी के लिए तीसरी बार पर्चा भरा।
राहुल ने नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि उन्होंने मोदी पर कभी भी व्यक्तिगत हमला नहीं किया, सिर्फ उनके हलफनामे की सच्चाई बताई है।
राहुल के इस काफिले में कैंप्टन सतीश शर्मा, सुल्तानपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता सिंह और उनके पति संजय सिंह भी शामिल रहे।
रोड शो के दौरान लोगों में जबर्दस्त जोश देखने को मिला और रोड शो में करीब 200 गाड़ियों का काफिला था।
मुंशीगंज और गौरीगंज में राहुल का जबर्दस्त स्वागत हुआ, और उनका काफिला जिस ओर भी बढ़ा, लोग गुलाब के फूलों की बारिश करने लगे।
अमेठी का चुनाव पांचवें चरण में होना है। पांचवें चरण के चुनाव में कुल 15 लोकसभा सीटें हैं।