फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi meets people in amethi.

जीएसटी और बढ़े बिजली बिल की शिकायतें सुन बोले राहुल गांधी- सब मोदी का खेल...

Tue, 16 Jan 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Updated Tue, 16 Jan 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi meets people in amethi.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

जीएसटी के बहाने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। व्यापारियों से जीएसटी की परेशानी पूछी। व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद घूसखोरी बढ़ गई है। सब ठीक रहने पर भी उनका शोषण होता है। स्थानीय लोगों ने बिजली के दाम बढ़ने व बिल अधिक आने की दिक्कत बताई तो राहुल ने कहा कि सब मोदी का खेल है।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को अमेठी पहुंचे राहुल गांधी का मंगलवार को मुसाफिरखाना कस्बे में कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वे कस्बे में कतारबद्ध लोगों से मिल रहे थे। तभी स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली की दरें बढ़ गई हैं। इससे किसानों को दिक्कतें हो रही हैं। घरेलू कनेक्शन के बिल भी ज्यादा आ रहे हैं। इस पर राहुल ने मुस्कुरा कर कहा कि सब मोदी का खेल है।
विज्ञापन


इस बीच राहुल गांधी ने व्यापारियों से पूछा कि जीएसटी का क्या हाल है? कितने फॉर्म भरने पड़ रहे हैं? घूसखोरी बढ़ी है या कम हुई है। व्यापारियों ने कहा कि उन्हें तीन महीने पर रिटर्न दाखिल करना पड़ रहा है। सब कुछ दुरुस्त होने पर भी घूस देना पड़ता है। पांच से छह हजार रुपये वकीलों पर खर्च हो जाते हैं। घूसखोरी का रूट चेंज हो गया है। इस पर राहुल ने ठहाका लगाया। तभी एक व्यक्ति ने कहा कि राहुल भइया क्षेत्र में कोई योजना लाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश दोनों में मेरी सरकार नहीं है। ऐसे में यह कैसे संभव है। पब्लिक का जवाब आया कि कोई बात नहीं। आप इसी तरह हमलोगों से मिलते रहिए। हमें कुछ नहीं चाहिए। इस बीच कुछ लोगों ने कहा कि आप 2019 का चुनाव भी जीतेंगे। यह सुन राहुल मुस्कुराए और आगे की ओर बढ़ गए।

गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत

rahul gandhi meets people in amethi.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत में कस्बे में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। जगह-जगह गाजे-बाजे के साथ कस्बे में कार्यकर्ता घूमते रहे। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया।

मुसाफिरखाना कस्बे के मुंशीगंज रोड स्थित मंगलम् बालिका महाविद्यालय गेट के सामने भोलानाथ त्रिपाठी की अगुवाई में राहुल गांधी के काफिले का स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के बच्चों से भी मुलाकात की। यहां से निकलने के बाद मुंशीगंज मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ फूल-मालाओं से राहुल का स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के सुल्तानपुर जिला उपाध्यक्ष जमां खां, प्रमोद मिश्र, अनिल मिश्र मौजूद रहे।

इंटर कॉलेज गेट पर स्वागत के बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया। यहां आशुतोष मिश्र, कृपा शंकर, शाहीन अख्तर, संजय गुप्ता, राज करन सिंह, महेंद्र तिवारी, गोविंद ओझा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरीगंज तिराहे पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। जगदीशपुर में अतहर अली, मेराज अहमद, मो. रफीक अहमद वारसी उर्फ अल्लू मियां, वीरेंद्र मिश्रा, राजेश्वर प्रताप सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed