फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi in amethi on polling day

राहुल बोले, मोदी की जाति नहीं सोच नीची

Wed, 07 May 2014 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ,अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ,अमेठी Updated Wed, 07 May 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi in amethi on polling day

मतदान के दौरान बुधवार को अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी की नीच जाति के बयान का करारा जवाब दिया।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि कोई जाति नीची नहीं, बल्कि कुछ लोगों की सोच नीची होती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि अमेठी उनका घर है।

तस्वीरें देखें-किला ढहने की आहट सुन राहुल पहुंचे अमेठी और...

उन्हें इस क्षेत्र के विकास और यहां के युवाओं को रोजगार दिलाने की चिंता है। मतदान के दौरान पहली बार अमेठी आने के सवाल का राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया।

मोदी ने राजीव गांधी पर किया था कमेंट

rahul gandhi in amethi on polling day

बुधवार को अचानक अमेठी के कोरारी लच्छनशाह के मतदान केंद्र गांधी इंटर कॉलेज पहुंचे राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को करारा जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि कोई जाति नीची नहीं, बल्कि कुछ लोगों की सोच नीची होती है।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी और गांधी परिवार के बीच शह मात का यह खेल पांच मई को तब तेज हो गया जब अमेठी के दुलापुर खुर्द गांव में सभा करने पहुंचे मोदी ने राजीव गांधी पर गुस्से की राजनीति करने का आरोप लगाया था।

मोदी ने सोनिया गांधी पर भी तल्‍ख टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने दिया था जवाब

rahul gandhi in amethi on polling day

प्रियंका वाड्रा ने मोदी के इस बयान की तीखे शब्दों में आलोचना करते हुए कहा था कि वे (नरेंद्र मोदी) सत्ता के लिए नीच राजनीति कर रहे हैं।

इस पर पलटवार करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे नीची जाति के जरूर हैं लेकिन उनकी राजनीति नीची नहीं है।

राहुल ने कहा कि अमेठी उनका घर है और उन्हें क्षेत्र का विकास कराने के साथ ही युवाओं को रोजगार दिलाने की चिंता है।

हालांकि तीसरे चुनाव में पहली बार मतदान के दिन अमेठी पहुंचने के सवाल का राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed