पीछे हटे राहुल, कहा मोदी पर नहीं दिया निजी बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी में पर्चा दाखिल करने के बाद राहुल जब मीडिया से मुखातिब हुए, तो उनसे नरेंद्र मोदी के बारे में एक सवाल पूछ लिया गया।
सवाल मोदी की पत्नी यशोदाबेन से जुड़ा था। इस सवाल पर राहुल ने कहा कि उन्होंने मोदी पर कभी भी व्यक्तिगत हमला नहीं किया है, सिर्फ उनके हलफनामे की सच्चाई बताई है।
उन्होंने कहा, मैंने वही बात सिर्फ उठाई, जो मोदी ने पहले नहीं बताई थी। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने अपने नामांकन पत्र में पहली बार अपनी पत्नी का नाम भरा है।
इसके एक दिन बाद ही राहुल ने कहा था कि वह अपनी पत्नी का हक नहीं दे पाए, तो देश का क्या देंगे।
परिवार के साथ भरा पर्चा
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में अपना नामांकन पत्र करीब दो बजे के आसपास भरा।
इस दौरान उनके साथ पूरा कुनबा मौजूद था। हालांकि पहले तय था कि रॉबर्ट वाड्रा नहीं मौजूद होंगे लेकिन सोनिया गांधी, प्रियंका के साथ वाड्रा भी राहुल के साथ दिखे।
राहुल ने अमेठी से तीसरी बार पर्चा भरा है। नामांकन से पहले राहुल का रोड शो निकला था, जिसकी शुरुआत सुल्तानपुर से हुई थी। रोड शो में हजारों की भीड़ थी।
अमेठी पर बोले राहुल
राहुल गांधी नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि अमेठी के लिए उन्हें काम करके खुशी मिलती है।
राहुल ने कहा कि फूड पार्क, रेलवे लाइन से अमेठी को जोड़ा, महिलाओं के लिए समूह के साथ काम किया, महिलाओं की आमदनी बढ़ी, इस बात से उन्हें खुशी मिलती है।
उन्होंने कहा कि अमेठी से पारिवारिक रिश्ता है, और उन्हें विश्वास है कि वह इस बार भी जरूर जीतेंगे।
रोड शो में कौन-कौन रहा मौजूद
राहुल के इस काफिले में कैंप्टन सतीश शर्मा, सुल्तानपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता सिंह और उनके पति संजय सिंह भी शामिल रहे।
रोड शो के दौरान लोगों में जबर्दस्त जोश देखने को मिला और रोड शो में करीब 200 गाड़ियों का काफिला था।
मुंशीगंज और गौरीगंज में राहुल का जबर्दस्त स्वागत हुआ, और उनका काफिला जिस ओर भी बढ़ा, लोग गुलाब के फूलों की बारिश करने लगे।
अमेठी का चुनाव पांचवें चरण में होना है। पांचवें चरण के चुनाव में कुल 15 लोकसभा सीटें हैं।