फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi criticizes bjp in amethi.

राहुल गांधी के काफिले का विरोध करने पर बवाल, भाजपाइयों को कांग्रेसियों ने पीटा

Mon, 15 Jan 2018 11:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi criticizes bjp in amethi.
कांग्रेस नेता शांत कराने आए पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का विरोध जताने पहुंचे भाजपाइयों की कांग्रेसियों से भिड़ंत हो गई। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हाथ में राहुल गांधी के विरोध में नारे लिखी तख्तियां लेकर विरोध करने पहुंचे थे, तभी बवाल हो गया। आरोप है कि, अमेठी जिले के एमएलसी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपाइयों व किसानों की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


यही नहीं शांत कराने पर एमएलसी ने एएसपी से भी नोकझोंक और हाथापाई की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। कांग्रेसियों की गुंडागर्दी के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर ने समर्थकों के साथ न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि कोतवाली में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेसियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। विवाद बढ़ने की सूचना पर डीएम-एसपी ने पहुंचकर स्थिति संभाली। देर शाम तक दोनों अधिकारी कोतवाली में विधायक से वार्ता कर रहे थे। विधायक मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी सांसद राहुल गांधी को सोमवार को सलोन कस्बे में नुक्कड़ सभा को संबोधित करना था। राहुल के सलोन पहुंचने से कुछ देर पहले किसान व कुछ भाजपाई हाथ में नारे लिखी तख्तियां लेकर विरोध जताने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed