{"_id":"5efef2b869cd5a73b460bc95","slug":"rahul-gandhi-comments-on-kanpur-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर यूपी में गुंडाराज का प्रमाण: राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर यूपी में गुंडाराज का प्रमाण: राहुल गांधी
Fri, 03 Jul 2020 02:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस नेता व पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कानपुर एनकाउंटर पर यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और योगी सरकार को निशाने पर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कानपुर एनकाउंटर यूपी में गुंडाराज का प्रमाण है। प्रदेश में जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे होगी?
राहुल गांधी ने आगे लिखा कि मेरी शोक संवेदनाएं मारे गए वीर शहीदों के परिजनों के साथ हैं और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में देर रात कुख्यात बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हालांकि शुक्रवार सुबह एक मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया है। इस घटना से प्रदेशभर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन